Weekly Good Luck (11.05.2026 से 17.05.2026): जानें, इस हफ्ते क्या है आपका Lucky Charm

punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 03:51 PM (IST)

मेष- इस सप्ताह परिवार और करियर दोनों में संतुलन बना रहेगा। करियर में वो सफलता मिल सकती है। जिसकी लंबे समय से इच्छा आपके मन में थी। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में बुंलदिया हासिल करेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी।
क्या न करें: शाम को घर खाली हाथ न आएं।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3

वृष- यह आर्थिक लाभ का सप्ताह है। नौकरी में प्रमोशन के संकेत मिल रहे हैं। मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है। समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा मिलने के योग हैं। नेतृत्व क्षमता के कारण लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नए संपर्क लाभदायक साबित होंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है।
क्या न करें: झूठ न बोलें।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक करें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 9

मिथुन- इस वीक साहस और आत्मबल बढ़ेगा। दोस्तों की सहायता से नए अवसर प्राप्त होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। नई नौकरी के चांस हैं। व्यापार में लाभ होगा और निवेश शुभ रहेगा। यात्रा और शिक्षा से लाभ मिलने के योग हैं। मानसिक शांति और पारिवारिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
क्या न करें: सूर्यास्त के बाद झाड़ू न लगाएं।
उपाय- भगवान विष्णु को पीला चंदन अर्पित करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 4

कर्क- इस सप्ताह व्यापार में काम का बोझ बढ़ता हुआ दिखाई देगा। नौकरीपेशा लोगों के काम से उनके बाॅस खुश होंगे। सप्ताह के मध्य का समय युवाओं के लिए चुनौती भरा रह सकता है। पति-पत्नी के संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम पर जाने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, पूरा सप्ताह सेहतमंद और ऊर्जावान रहेंगे।
क्या न करें: पानी का अपमान न करें।
उपाय- गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं।
शुभ रंग- मैरून
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 2

सिंह- इस वीक नौकरी और बिजनेस दोनों में प्रगति होगी। समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। मानसिक शांति और धन लाभ मिलने के योग हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में खुशियां मिलेंगी। आत्मबल मजबूत रहेगा। कोर्ट-कचहरी या विवादित मामलों में राहत मिलने के योग हैं।स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी रहेगा।
क्या न करें: बड़ों का अपमान न करें।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 2

कन्या- इस सप्ताह जो लोग नौकरी की तलाश में थे, उनकी खोज खत्म होगी। कारोबार में बहुत समय से रुका हुआ पैसा भी वापिस मिल सकता है। युवा वर्ग के किसी विशेष कार्य की वजह से समाज में मान-सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। शादीशुदा लोगों का जीवन भी खुशनुमा रहेगा। सेहत भी सही रहेगी।
क्या न करें: अपनी आदतों से दूसरों को दुख न दें।
उपाय- प्रतिदिन शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 2

तुला- इस वीक आर्थिक लाभ और नई नौकरी के अवसर बनने के योग हैं। मानसिक शांति और शुभ समाचार मिलेगा, जिससे परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। बनाए गए प्लान में बदलाव संभव हैं। दोस्त से स्पेशल गिफ्ट मिलेगा। कुछ भी खाने-पीने से पहले विशेष सावधानी बरतें। दुश्मनों से सतर्क रहें, परेशानी हो सकती है।
क्या न करें: अपने कर्म खराब न करें।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 7

वृश्चिक- इस सप्ताह नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। निवेश से लाभ होने की संभावना है। नए सौदे मिलेंगे। जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लें, नुकसान हो सकता है। जिद पर अड़ना मेंटल स्ट्रेस देगा। बड़ों से डांट पड़ सकती है। पर्सनल प्रॉब्लम खत्म होंगी। अपनी गलती के लिए शर्मिंदा होना पड़ सकता हैं।
क्या न करें: अन्न का अनादर न करें।
उपाय- देवी दुर्गा की पूजा करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 1

धनु- यात्रा, शिक्षा और धार्मिक कार्यों में सफलता का सप्ताह है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मेहनत रंग लाएगी। नए ऑफर को आगे बढ़कर स्वीकारें, लाभ मिलेगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की के संकेत हैं। नए संपर्कों से कुछ खास हासिल होगा, जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
क्या न करें: सफलता की ओर बढ़ने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेना न भूलें।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 4

मकर- इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। कारोबार से जुड़ा जो काम रुका हुआ था, वो पूरा हो जाएगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। युवा वर्ग दोस्तों के साथ कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे। परिवार वालों के सामने अपनी मन की बात रख सकते हैं लेकिन सोच-समझ कर बोलें। सप्ताह के अंत में सेहत में कुछ नकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
क्या न करें: दूसरों के धन का लोभ न करें।
उपाय- रुद्राक्ष की माला से जाप करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 8

कुंभ- आने वाला सप्ताह आपके लिए आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नई योजनाओं में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं। परिवार में खुशियां रहेंगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। छात्रों के लिए समय शुभ है।
क्या न करें: किसी पर जल्दी भरोसा न करें।
उपाय- माता सरस्वती की पूजा करें।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 5

मीन- इस वीक नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कारोबार के हर काम को बहुत ही ध्यान से करें नहीं तो भविष्य में परेशानी उठानी पड़ सकती है। युवा वर्ग करियर के लिए कोई भी फैसला लेने में कंफ्यूज रहेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कामयाबी मिल सकती है। घर में मेहमानों के आगमन से खुशी भरा माहौल बना रहेगा।
क्या न करें: शाम के समय झाड़ू न लगाएं।
उपाय- हनुमान जी को पान का भोग लगाएं।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 6

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News