Aaj Ka Good Luck (29th October 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Thursday, Oct 29, 2026 - 07:06 AM (IST)

मेष- आज आपके टैलेंट की परीक्षा होगी, नई चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहें। विदेश से किसी रिश्तेदार का आना होगा।
उपाय-  अपशब्द न बोलें।

वृष-  आज आपका दिन मध्यम सा रहेगा। व्यवसाय से जुड़ी डील फाइनल करते समय सूझबूझ से काम लें। जल्दबाजी में निर्णय न लें तो बेहतर रहेगा।
उपाय-  दिन में न सोएं।

मिथुन- आज उलझे हुए काम को सुलझाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरी कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। 
उपाय- सच बोलें।

कर्क-  माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाना पड़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जम कर करें, जल्द ही आपको सफलता मिलेगी।
उपाय-  नकारात्मक न सोचें।

सिंह-  युवा अपनी जीवनशैली को अनुशासित बनाने का प्रयास करेंगे। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।
उपाय-  सूर्यास्त के बाद सतर्क रहें।

कन्या-  व्यवहार में मधुरता रखें। छात्रों की अपनी दोस्तों के साथ किसी प्रकार की कहा-सुनी हो सकती है। सिर दर्द रह सकता है।
उपाय-  घर को गंदा न रखें।

तुला- आय के साधन बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ प्रेम-प्यार बना रहेगा। परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए खूब मेहनत करेंगे। 
उपाय-  धर्म विरुद्ध आचरण न करें।

वृश्चिक- निवेश से लाभ होगा। वर्क प्लेस पर प्रेम सम्बन्ध बनेंगे।  संतान से किए हुए किसी वायदे को पूरा करने की कोशिश करेंगे। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें।
उपाय-  तामसिक भोजन न करें।  

धनु-  आज व्यापार के सिलसिले में यात्रा की संभावना है। कार्य के दबाव के कारण निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे।  सेहत आपकी ठीक रहेगी।
उपाय-  नकारात्मक न सोचें।

मकर-  किसी सरकारी काम को पूरा करने के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। साथी के साथ कुछ तनातनी रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय-  किसी की बुराई न करें।

कुंभ-  किसी को दिया पैसा वापस मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा।  प्रेम विवाह के लिए दिन अनुकूल है।
उपाय-  शिवलिंग पर चावल चढ़ाएं।

मीन-  आज कुछ भी करने से पहले आंख और कान खोलकर रखें नहीं तो काम खराब हो सकता है। काम को आगे ले जाने के लिए भरपूर कोशिश करेंगे। 
उपाय- झूठ न बोलें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News