Weekly Good Luck (09.11.2026 से 15.11.2026): जानें, इस हफ्ते क्या है आपका Lucky Charm
punjabkesari.in Saturday, Nov 07, 2026 - 01:22 PM (IST)
मेष- किसी अजनबी की मदद करके बहुत खुशी महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें, काम खराब करने की कोशिश करेंगे। यात्रा पर जाने का प्लान स्थगित कर दें। घर के खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, बजट का ध्यान रखें।
क्या करें- सोच-समझ कर जुबान खोलें।
क्या न करें- शत्रुओं को कमजोर न समझें।
शुभ रंग- नीला
शुभ नंबर- 4
वृष- इस सप्ताह नौकरी में मनचाहा पद मिलेगा। मन को खुशी मिलेगी। व्यापार में किसी पर भी आंख बंद कर भरोसा करने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। लोन के पेपर्स को संभाल कर रखें। छात्र अपने मनपसंद संस्थान में जाने के लिए खूब मेहनत करेंगे।
क्या करें- खोए की मिठाई अपने इष्ट देव के मंदिर में चढ़ाएं।
क्या न करें- छोटी-मोटी शारीरिक समस्या को अनदेखा न करें।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ नंबर- 4
मिथुन- इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा, बढ़ोतरी संभव है। व्यापार करने वाले लोग मन लगाकर काम करेंगे। अगर कहीं पर निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए भी शुभ समय है।
क्या करें- माता के मंदिर में प्रणाम करने जाएं।
क्या न करें- आज नमक न खरीदें।
शुभ रंग- भूरा
शुभ नंबर- 2
कर्क- इस हफ्ते बिजनेस को लेकर कोई बड़ा कदम उठाने से पहले किसी वरिष्ठ की सलाह लेंगे। सरकारी नौकरी वाले लोग अपने काम के प्रति ईमानदार रहें, चेकिंग होने की आशंका है। वीक के अंत में बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी।
क्या करें- हल्दी की गांठ गल्ले में रखें।
क्या न करें- लंबी यात्रा न करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ नंबर- 7
सिंह- इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में साझेदारी से किया गया काम लाभ देगा। व्यापार में मशीन की मैन्युफैक्चरिंग के लिए पैसे खर्च हो सकते हैं। सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा काम मिलने की संभावना है।
क्या करें- परिवार के साथ समय बिताएं।
क्या न करें- गाजर न खाएं।
शुभ रंग- सफ़ेद
शुभ नंबर- 1
कन्या- युवा व्यक्तित्व में भी निखार लाने का प्रयास करेंगे। घर की साज-सज्जा के लिए किसी डिजाइनर से सलाह लेंगे। छात्र ग्रुप स्टडी में बैठकर परीक्षा की तैयारी करेंगे। युवा करियर को लेकर परेशान रहेंगे।
क्या करें- वर्क प्लेस पर मैत्री भाव रखें।
क्या न करें- चावल न खाएं।
शुभ रंग- मेंजटा
शुभ नंबर- 8
तुला- नौकरी करने वालों के लिए यह सप्ताह बहुत बढ़िया रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अगर कहीं पर पैसा फंसा हुआ है तो वो भी निकल आएगा। अटके कार्य किसी अनजान व्यक्ति की मदद से पूरे होंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। साथी के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर जाएंगे, क्वालिटी टाइम बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
क्या करें- तुलसी पर दीपदान करें।
क्या न करें- हरी सब्जियां न खाएं।
शुभ नंबर- 2
शुभ रंग- नीला
वृश्चिक- विरोधियों से बचने के लिए कुछ नया प्लान करेंगे। व्यापार में आपकी चतुर बुद्धि आपको बहुत लाभ पहुंचाएगी। दस्तावेजों से जुड़ा काम बहुत ही ध्यान से करें। अचानक परिजनों से मुलाकात मन को बहुत आनंद पहुंचाएगी।
क्या करें- सुबह उठकर माता का चरण स्पर्श करें।
क्या न करें- ज्यादा मीठा न खाएं।
शुभ रंग- लाल
शुभ नंबर- 5
धनु- व्यवसाय में आपके द्वारा लिए गए फैसले सफल साबित होंगे। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन की वजह से थोड़ा तनाव हो सका है। युवाओं को आगे बढ़ने के लिए धैर्य और विश्वास रखने की जरूरत है। छात्र अपनी पढ़ाई पर फोकस करने की कोशिश करें।
क्या करें- मुख्यद्वार पर स्वास्तिक बनाएं।
क्या न करें- घर के बड़ों की अनदेखी न करें।
शुभ रंग- काला
शुभ नंबर- 9
मकर- यह सप्ताह सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों से अच्छे संबंध स्थापित होंगे। मनचाहे धन की प्राप्ति तो होगी लेकिन खर्चों की अधिकता भी बनी रहेगी। घर-परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के लिए पिकनिक या किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे।
क्या करें- काले रंग की वस्तु का दान करें।
क्या न करें- छोटी से छोटी समस्या को नजरअंदाज न करें।
शुभ नंबर- 4
शुभ रंग- मेरुन
कुंभ- कार्यस्थल पर भरपूर मात्रा में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। युवा अपने मन में चल रही समस्या का समाधान ढूढ़ने में लगे रहेंगे। काम से समय निकालकर कुछ वक्त माता-पिता के साथ बिताएंगे। मानसिक मजबूती के लिए एकांत में समय बिताएं।
क्या करें- दोस्तों के साथ मिलकर कुछ मीठा खाएं।
क्या न करें- खर्चों को न बढ़ने दें।
शुभ नंबर- 3
शुभ रंग- बैंगनी
मीन- इस वीक मार्केटिंग से जुड़े कार्यों को पूरा करने के लिए जी जान लगा देंगे। कार्यक्षेत्र में टारगेट न पूरा होने की वजह से अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। छात्रों की लापरवाही खुद के लिए ही भारी पड़ेगी।
क्या करें- सोच-समझ कर खर्च करें।
क्या न करें- तेल से बनी चीज़ें न खाएं।
शुभ नंबर- 6
शुभ रंग- हरा
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
