बुधवार की शाम को कर लें इनमें से 1 भी मंत्र का जाप, बदल जाएगा किस्मत
punjabkesari.in Wednesday, Jul 10, 2019 - 04:40 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
बुधवार के दिन भगवान शिव के पुत्र गणेश जी की पूजा का विधान है। ज्योतिष के अनुसार ये पूरा दिन इनकी आराधन के लिए बहुत लाभदायक होता है। तो अगर आप भी इन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं तो आगे बताए गए गणेष जी के कुछ चमत्कारी मंत्रों का जाप ज़रूर करें। इन मंत्रों के जाप से जीवन में धन का अभाव कम होता है और घर में दरिद्रता का निवास नहीं होता।
तो आइए जानते बुधवार के दिन किए जाने वाले गणेश मंत्रों के बारे में जिनके रोज़ाना 108 बार या जाप करने से कुछ ही दिनों में घर परिवार की दरिद्रता हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।
दरिद्रता से मुक्ति के लिए-
ॐ गं लक्ष्म्यौ आगच्छ आगच्छ फट्।।
ॐ श्री गणेश ऋण छिन्धि वरेण्य हुं नमः फट।
हरिद्रा गणेश चमत्कारी मंत्र-
ॐ हुं गं ग्लौं हरिद्रा गणपत्ये वरद वरद सर्वजन हृदये स्तम्भय स्वाहा।।
मुकदमे में सफलता प्राप्त के लिए-
ॐ वर वरदाय विजय गणपतये नमः
शत्रु भय से छुटकारा के लिए-
ॐ गं गणपतये सर्वविघ्न हराय सर्वाय सर्वगुरवे लम्बोदराय ह्रीं गं नमः।।
यात्रा में सफलता के लिए-
ॐ नमः सिद्धिविनायकाय सर्वकार्यकर्त्रे सर्वविघ्न प्रशमनाय सर्व राज्य वश्य कारनाय सर्वजन सर्व स्त्री पुरुषाकर्षणाय श्री ॐ स्वाहा।।
अनेक मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए-
ॐ अन्तरिक्षाय स्वाहा ।।
गृह कलेश दूर करन के लिए-
ॐ ग्लौं गं गणपतये नमः।।
व्यापार से जुड़ी बाधाओं से छुटकारे के लिए-
ॐ गणेश महालक्ष्म्यै नमः ।।
रोग रोग मुक्त होने के लिए-
ॐ गं रोग मुक्तये फट् ।।
संतान की प्राप्ति के लिए-
।। गं गणपत्ये पुत्र वरदाय नमः।।