Wedding Season 2026: 25 दिन में शहनाइयों के साथ बरसेगा पैसा, शादी के सीजन से बाजार में आएगी बहार, सोने से लेकर होटल कारोबार तक होगी चांदी

punjabkesari.in Friday, Nov 20, 2026 - 11:33 AM (IST)

नई दिल्ली: देश में 21 नवम्बर से शुरू होने वाला विवाह सीजन इस बार अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहा है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के अनुमान के मुताबिक, 21 नवम्बर से 15 दिसंबर 2026 के बीच देशभर में करीब 52 लाख शादियां होंगी। इनसे लगभग 7.50 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने की संभावना है। इस दौरान बाजारों में सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, होटल, बैंक्वेट हॉल और कैटरिंग जैसी सेवाओं की मांग बढ़ने की उम्मीद है।

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल के मुताबिक, ये आंकड़े संगठन की शोध इकाई कैट रिसर्च एंड ट्रेड डेवलपमेंट सोसाइटी ने 25 राज्यों के 300 से अधिक व्यापारिक नेताओं और 550 व्यापारिक संगठनों के सर्वेक्षण के आधार पर तैयार किए हैं।

सोना और कपड़ों के कारोबार पर रहेगी नजर: कैट के अनुमान के अनुसार, कुल 7.50 लाख करोड़ रुपए के कारोबार में 4.05 लाख करोड़ रुपए वस्तुओं की खरीदारी से आएंगे, जबकि 3.45 लाख करोड़ रुपए सेवाओं के क्षेत्र से मिलने की संभावना है। आभूषण और बहुमूल्य धातुओं का कारोबार करीब 1.20 लाख करोड़ रुपए रहने का अनुमान है। वहीं, कपड़े, साड़ी और परिधानों की बिक्री से 90 हजार करोड़ रुपए का कारोबार हो सकता है। इसके अलावा उपहार और विवाह सामग्री पर 37,500 करोड़ रुपए तथा किराना और खाद्य सामग्री पर भी 37,500 करोड़ रुपए खर्च होने की संभावना है।

होटल और कैटरिंग कारोबार को बड़ा फायदा: विवाह सीजन में सेवा क्षेत्र की भी चांदी रहने वाली है। कैटरिंग और खानपान सेवाओं से करीब 75 हजार करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान है। वहीं, होटल और बैंक्वेट हॉल से 60 हजार करोड़ रुपए का कारोबार हो सकता है।
 
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News