Vrishchik Sankranti 2025: वृश्चिक संक्रांति पर कौन सी राशियों के जीवन में आएगी खुशियों की बहार

punjabkesari.in Monday, Nov 03, 2025 - 06:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vrishchik Sankranti 2025: वृश्चिक संक्रांति हर साल उस समय मनाई जाती है जब सूर्य देव तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करते हैं। यह संक्रांति परिवर्तन और नई ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती है। इस दिन सूर्य की स्थिति बदलने से जीवन के कई पहलुओं पर प्रभाव पड़ता है-खासकर करियर, धन, और रिश्तों में। ज्योतिष के अनुसार, साल 2025 में वृश्चिक संक्रांति कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाली है। तो आइए जानते हैं कि वृश्चिक संक्रांति के दिन कौन सी राशियों के भाग्य बदलने वाले हैं।

PunjabKesari Vrishchik Sankranti 2025

मेष राशि
वृश्चिक संक्रांति मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाली है। आपके आत्म-सम्मान और ऊर्जा में जबरदस्त वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार देखने को मिल सकता है।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए वृश्चिक संक्रांति खास रहने वाली है। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा, रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे, जिससे मन को शांति मिलेगी। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है।

PunjabKesari Vrishchik Sankranti 2025

मकर राशि
वृश्चिक संक्रांति मकर राशि के जातकों के लिए कई सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाली है। आय के नए स्रोत खुलेंगे और पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। आपकी बड़ी इच्छाएं और महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकती हैं। बड़े भाई-बहन या वरिष्ठ मित्रों से सहयोग मिलेगा।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए वृश्चिक संक्रांति शानदार रहने वाली है।  इन जातकों के जीवन में न केवल आर्थिक स्थिरता आएगी, बल्कि प्रेम और संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। व्यापार में साझेदारी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है।

PunjabKesari Vrishchik Sankranti 2025


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa