महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग 2025-26 में 21% बढ़कर 3,405 करोड़ रुपए

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 12:37 PM (IST)

नई दिल्लीः रियल एस्टेट कंपनी महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स लिमिटेड की बिक्री बुकिंग वित्त वर्ष 2025-26 में 21 प्रतिशत बढ़कर 3,405 करोड़ रुपए हो गई। आवासीय परियोजनाओं की मजबूत मांग इसकी प्रमुख वजह रही। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी की बिक्री बुकिंग (प्री-सेल्स) 2,804 करोड़ रुपए थी। कंपनी के आवासीय कारोबार में ग्राहकों से प्राप्त धनराशि 2025-26 में बढ़कर 2,107 करोड़ रुपए हो गई जबकि 2024-25 में यह 1,831 करोड़ रुपए थी। 

कंपनी ने मंगलवार को बताया कि जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ छह प्रतिशत बढ़कर 90.12 करोड़ रुपए हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 85.09 करोड़ रुपए था। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय तेजी से बढ़कर 723.21 करोड़ रुपए हो गई जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 55.44 करोड़ रुपए थी। समूचे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 298.17 करोड़ रुपए हो गया। महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स लिमिटेड देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News