Vrishabh sankranti 2026 : वृषभ संक्रांति पर करें इन चीजों का दान, सूर्यदेव की कृपा से बढ़ेगा आकर्षण और मान-सम्मान

punjabkesari.in Friday, May 15, 2026 - 08:50 AM (IST)

Vrishabh sankranti 2026 : हिंदू धर्म में हर एक संक्रांति बहुत खास महत्व है। साल भर में कुल 12 संक्रांति मनाई जाती है। 15 मई, 2026 यानी आज के दिन सूर्य मेष राशि को छोड़कर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वृषभ राशि में प्रवेश करने के कारण इसे वृषभ संक्रांति कहा जाएगा। माना जाता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ सूर्य देव की पूजा करने से जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है। इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करने और दान-पुण्य करने से सूर्य देव की खास कृपा मिलती है और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। तो आइए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए। 

Vrishabh sankranti 2026

वृषभ संक्रांति पर किन चीजों का दान करें

घी, जल, गेहूं का दान
सूर्य देव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए वृषभ संक्रांति के दिन घी, जल, गेहूं का दान करना बहुत शुभ होता है। माना जाता है कि ऐसा करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

Vrishabh sankranti 2026

सफेद वस्त्र और छाता दान करें
वृषभ संक्रांति पर किसी जरूरतमंद या गरीब को सफेद वस्त्र, छाता, चप्पल या पंखा दान करें। इन चीजों का दान करने से  परिवार में सुख का संचार होता है। आर्थिक रूप से घर में समृद्धि आती है।

गुड़ और तांबे का दान
वृषभ संक्रांति के दिन गुड़ या तांबे के बर्तन का भी दान कर सकते हैं। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है और जीवन के हर क्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त होती है। 

Vrishabh sankranti 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News