रामास्वामी बोले- मेरी हिंदू आस्था ने राष्ट्रपति बनने की दौड़ में शामिल होने की प्रेरणा दी

punjabkesari.in Monday, Nov 20, 2023 - 08:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

वाशिंगटन (ए.एन. आई.): अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल भारतीय-अमरीकी विवेक रामास्वामी ने कहा कि हिंदू आस्था ने उन्हें इस दौड़ में शामिल होने की स्वतंत्रता और प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि यदि वह राष्ट्रपति बनते हैं तो वह उन मूल्यों को बढ़ावा देंगे जो किसी एक धर्म तक सीमित नहीं हैं और अमरीका 
में धार्मिक आस्था, परिवार, कड़ी मेहनत और देशभक्ति के मूल्यों को मजबूत बनाएंगे। 

रामास्वामी ने शनिवार को आयोजित ‘द फैमिली लीडर फोरम’ कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। प्रौद्योगिकी उद्यमी रामास्वामी (38) ने ईसाई लोगों के सामने अपनी हिंदू आस्था के बारे में बात की और बताया कि कैसे इसने उनमें ईसाई धर्म के समान मूल्य पैदा किए हैं। उन्होंने कहा कि मेरी आस्था ही मुझे आजादी देती है। मैं एक हिंदू हूं। मेरा मानना है कि ईश्वर पर विश्वास एक सत्य है। ईश्वर ने हमें यहां एक उद्देश्य से भेजा है। ईश्वर के उद्देश्य को साकार करना हमारा कर्तव्य है। हमारे धर्म की एक मूल बात यह है कि ईश्वर हम सभी में निवास करता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News