Vivah Panchami: इस शुभ मुहूर्त में करें विवाह पंचमी की पूजा, वैवाहिक जीवन में बनी रहेगी खुशियां

punjabkesari.in Friday, Dec 06, 2024 - 07:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vivah Panchami 2024: विवाह पंचमी का सनातन धर्म में खास और विशेष महत्व है। हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी मनाई जाती है। इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। इस बार विवाह पंचमी 6 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी। यह पर्व विवाहित जोड़ों को एक-दूसरे के प्रति समर्पण और प्रेम का संदेश देता है।  इस दिन भगवान राम और माता सीता की पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर वैवाहिक जीवन भी सुखमय होता है और शादी में आ रही सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। तो आइए जानते हैं विवाह पंचमी के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में-

PunjabKesari Vivah Panchami
Vivah Panchami 2024 Date and Shubh Muhurat विवाह पंचमी 2024 तिथि और शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि का आरंभ 5 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर होगा और इसका समापन 6 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर होगा। इस साल विवाह पंचमी 6 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी।

Vivah Panchami: विवाह पंचमी के दिन शादी करने से क्यों डरते हैं लोग, जानें इसके पीछे का कारण

PunjabKesari Vivah Panchami
Vivah Panchami Puja Vidhi विवाह पंचमी पूजा विधि
विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर सुबह स्नान करने के बाद साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें।
इसके बाद चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर श्री राम और मां सीता की मूर्ति स्थापित करें।
माता सीता को लाल अथवा पीले रंग के वस्त्र और सुहाग का सामान अर्पित करें।
फिर पूरे विधि-विधान के साथ भगवान राम और माता सीता की पूजा करें।
उसके बाद श्री राम और माता सीता को पीले रंग के फूलों की माला चढ़ाएं।
फिर दोनों के समक्ष घी का दीपक जलाएं, फल और मिठाइयों का भोग लगाएं।
अंत में भगवान राम और माता सीता की आरती करें।

PunjabKesari Vivah Panchami


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News