Vivah Muhurat March 2024: मार्च में विवाह के लिए 10 शुभ मुहूर्त, देखें पूरी List
punjabkesari.in Thursday, Feb 29, 2024 - 07:41 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Vivah Muhurat March 2024: हिन्दू धर्म में कोई भी शुभ कार्य बिना किसी मुहूर्त के नहीं किया जाता है। कहते हैं मुहूर्त के अनुसार यदि कोई शुभ कार्य किया जाए तो दोगुना फल प्राप्त होता है। पंचांग के मुताबिक बता दें कि मार्च में महीने में विवाह के लिए 10 शुभ मुहूर्त हैं लेकिन इसके बावजूद भी सिर्फ 5 दिन ही शहनाई बज सकेगी। ऐसा इस वजह से क्योंकि ज्यादातर शादियां रात में ही की जाती हैं लेकिन इस बार ज्यादा मुहूर्त दिन के समय के हैं। रात के लिए सिर्फ 5 दिन ही शुभ मुहूर्त हैं। तो चलिए जानते हैं विवाह शुभ मुहूर्त की पूरी लिस्ट-
1 मार्च 2024 | प्रातः 06:46 | दोपहर 12:48 |
2 मार्च 2024 | रात्रि 08:24 | 3 मार्च, प्रातः 06:44 |
3 मार्च 2024 | प्रातः 06:44 | दोपहर 03:55 |
4 मार्च 2024 | रात्रि 11:16 | 5 मार्च, प्रातः 06:42 |
5 मार्च 2024 | प्रातः 06:42 | दोपहर 02:09 |
6 मार्च 2024 | दोपहर 02:52 | 7 मार्च, रात्रि 10:05 |
7 मार्च 2024 | प्रातः 06:40 | 08:24 |
10 मार्च 2024 | प्रातः 01:55 | 11 मार्च, 06:35 |
11 मार्च 2024 | प्रातः 06:35 | 12 मार्च, प्रातः 06:34 |
12 मार्च 2024 | प्रातः 06:34 | दोपहर 03:08 |
Vivah ke liye shubh nakshatra विवाह के लिए शुभ नक्षत्र
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक विवाह के लिए पूर्वा फाल्गुनी, श्रवण, हस्त, अश्विनी, स्वाति, रोहिणी, उत्तरा फाल्गुनी, मघा, अनुराधा, मूल, धनिष्ठा, रेवती, मृगशिरा नक्षत्र बेहद ही शुभ माने जाते हैं। इसके अलावा पुष्य नक्षत्र को अशुभ माना जाता है। इस नक्षत्र में विवाह करने से परेशानी का सामना करना पड़ता है।