Venus Transit 2022 : इन राशियों को शुक्र थमाएंगे खुशियों की पोटली

punjabkesari.in Tuesday, Mar 29, 2022 - 08:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shukra Gochar 2022: ज्योतिष में ऐश्वर्या, सौंदर्य, ग्लैमर, प्रेम, रोमांस, विलासिता, प्रतिभा और सुख-समृद्धि का प्रतीक माने जाने वाले शुक्र ग्रह 31 मार्च को  अपने मित्र शनि देव की कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पर वह 27 अप्रैल तक रहेंगे। ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग का कारक ग्रह माना जाता है। अंग्रेजी में इसे वीनस कहा गया है यानी सौंदर्य की देवी।

PunjabKesari Venus Transit

वृषभ राशि व तुला राशि शुक्र की अपनी राशियां हैं, जबकि मीन राशि में वह उच्च के होते हैं। कन्या राशि में शुक्र नीच के माने जाते हैं। जिस किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में होते हैं, उसे जीवन में प्रेम और धन दोनों चीजें प्रदान करते हैं। जीवन में सुख-सुविधाओं की बरसात करते हैं। प्रेम रस से लेकर जीवन के सारे रस हमें प्रदान करते हैं। शुक्र एक ऐसे ग्रह हैं जो हमारे जीवन को सर्वाधिक प्रभावित करते हैं।  

शुक्र ग्रह आर्टिस्ट नेचर देते हैं। सौंदर्य प्रेमी बनाते हैं। स्त्री सुख, वाहन सुख और धन का सुख प्रदान करते हैं यानी पूरी विलासिता देते हैं। अगर ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को नवग्रहों में देव गुरु का दर्जा हासिल है तो शुक्र को असुरों का गुरु माना जाता है। जन्म कुंडली में शुक्र के प्रभाव से ऐश्वर्य प्राप्त होता है। शुक्र के प्रभाव वाले लोग पेंटिंग, डांस, आर्ट, थियेटर व सिनेमा जैसे क्रिएटिव सेक्टर से ताल्लुक रखते हैं। शुक्र देव के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है।

31 मार्च को राशि परिवर्तन करके शुक्र ग्रह 5 राशियों की किस्मत चमकाएंगे और धन की वर्षा करेंगे। 5 राशियों के लोगों के जीवन में सुख, धन-दौलत, रोमांस और विलासिता आदि में वृद्धि करेंगे।

PunjabKesari Venus Transit
5 भाग्यशाली राशियां हैं, जिन्हें शुक्र खुशियों की पोटली थमाने जा रहे हैं-
पहली भाग्यशाली राशि मेष राशि है

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ कहा जा सकता है। धन-लाभ के योग बन रहे हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य पक्ष का थोड़ा ख्याल रखना होगा।

दूसरी भाग्यशाली राशि मिथुन राशि है
मिथुन राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। नया कार्य शुरू करने के लिए समय काफी अच्छा है। कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तीसरी भाग्यशाली राशि कर्क राशि है
शुक्र के गोचर से कर्क राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। धन- लाभ होने के योग भी बनेंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं होगा। कार्य- व्यापार में लाभ होने के पूरे योग बनेंगे। विवाह के योग भी बन रहे हैं।

चौथी भाग्यशाली राशि धनु राशि है
धनु राशि वालों को नौकरी, व्यापार में लाभ होने के योग बन रहे हैं। जमीन- जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। मकान या नया वाहन ले सकते हैं। व्यापारियों के लिए ये समय काफी अच्छा रहने वाला है

पांचवी भाग्यशाली राशि मकर राशि है
मकर राशि वाले धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। दान- पुण्य करने का अवसर मिलेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। विवाह के योग भी बन रहे हैं। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

गुरमीत बेदी  
gurmitbedi@gmail.com

PunjabKesari Venus Transit


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News