Janmashtami : घर में सुख-समृद्धि को खुला निमंत्रण देती है श्री कृष्ण की प्राण प्रिया

punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2022 - 12:02 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Janmashtami 2022: श्री कृष्ण जन्माष्टमी आने को कुछ समय ही शेष बचा है। ऐसे में नंद लाला की प्रिय वस्तु यानी बांसुरी को घर में रखने से सुख-समृद्धि को खुला निमंत्रण दिया जा सकता है और परिवार से रुठी खुशहाली को पुन: प्राप्त करने का सुनहरी मौका है। वास्तु शास्त्र के अनुसार बासुंरी को घर में रखने से न केवल शुभता और शांति आती है बल्कि वास्तु दोष भी समाप्त होते हैं।

PunjabKesari Vastu tips of flute

मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर के पास बांसुरी रखने से सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। वास्तु शास्त्र में भी बांसुरी का अधिक महत्व है। इसके अनुसार घर में बांसुरी रखने से केवल शुभता या शांति ही नहीं आती, बल्कि घर में मौजूद वास्तु दोष भी समाप्त हो जाता है।

PunjabKesari Vastu tips of flute

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

PunjabKesari Vastu tips of flute
 
व्यापार में लगातार घाटा हो रहा है या फिर अन्य किसी तरह की दिक्कत बनी ही रहती है, तो बांस से बनी बांसुरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा करने के बाद अपनी दुकान या ऑफिस की छत पर बांसुरी लटका दें। इससे आपको लाभ मिलेगा।

PunjabKesari Vastu tips of flute

वैवाहिक जीवन में हमेशा कलह बनी रहती है या पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर अनबन होती रहती है, तो बांसुरी का इस्तेमाल करके दांपत्य जीवन में मिठास ला सकते हैं। इसके लिए दो बांसुरिया लेकर बैड की बीम में लाल धागे या फिर रिबन से बांध दें। ऐसा करने से आपका रिश्ता और मजबूत हो जाएगा।

PunjabKesari Vastu tips of flute

पैसों की तंगी का सामना कर रहे हैं या लगातार कर्ज में डूबे चले जा रहे हैं, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार, चांदी की बांसुरी घर में रखें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा होगी।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News