सोई किस्मत को जगाने के लिए आज ही करें तुलसी से जुड़े ये उपाय

punjabkesari.in Sunday, Sep 01, 2019 - 02:45 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आज के समय में हर किसी के घर में तुलसी देखने को मिल जाती है, लेकिन हर कोई उसकी देख-रेख नहीं कर पाता है। कई लोगों के घरों में तुलसी बहुत ही सुखी हुई होती है, शास्त्रों में इसके पीछे का कारण घर में कलह को बताया है। इसलिए कहा जाता है कि घर में किसी तरह का लड़ाई-झगड़ा नहीं होना चाहिए। जहां तक बात है तुलसी की तो उसे काफी शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ये जिस घर में हरी-भरी होती है, वहां कभी क्लेश नहीं रहता और वहां धन-धान्य की कभी कमी नहीं रहती है।
PunjabKesari, kundli tv, tulsi, तुलसी
जैसे कि सब जानते ही हैं कि हर तरह के धार्मिक कामों में तुलसी का प्रयोग होता है। तुलसी की जड़ व पत्ते दोनों का प्रयोग किया जा सकता है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि कैसे तुलसी के पत्तों का प्रयोग आपको हर परेशानी से छुटकारा दिला सकता है। वास्तु के हिसाब से भी तुलसी का उपयोग करना लाभदायक बताया गया है। वहीं वास्तु के हिसाब से तुलसी पत्तों से आप घर से नकरात्मक शक्तियों को दूर कर सकते हैं। चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में। 
PunjabKesari, kundli tv, tulsi, तुलसी
अगर आपको भी अपने घर में नकरात्मक शक्तियों का एहसास होता है तो रात को सोनो से पहले अपने चकिए के नीचे तुलसे के पत्ते रखें। आपको कुछ ही दिनों में फर्क महसूस होगा कि आपके आस-पास नेगेटिव एनर्जी दूर हो चुकी है।

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा तो होता ही है, लेकिन कई बार वह लड़ाई किसी कारण बढ़ जाती है। ऐसे में तुलसी के पांच पत्ते हमेशा अपने साथ रखें। इससे झगड़ा कम होना शुरू हो जाएगा। उसके बाद ध्यान रखें कि पत्ते सूखने के बाद उन्हें बदल लें। 
PunjabKesari, kundli tv, tulsi, तुलसी
तुलसी के 5 पत्तों को एक लाल कागज में लपेटकर पूजा स्थल पर रख दें और इसकी पूजा करें। इन पत्तों को अपने मन की इच्छा बताएं। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आएगा। ऐसा करने से सोई किस्मत जाग जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News