Vastu Tips for Windows: घर की खुशियों को बरकरार रखने में मददगार है खिड़कियां, जानें कैसे

punjabkesari.in Sunday, Oct 08, 2023 - 08:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips for Windows: हर घर अपनी ही एक कहानी कहता है। घर में रहने वाली वस्तुएं ही सकारात्मक या फिर नकारात्मक ऊर्जा का निर्माण करती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर तभी संपन्न माना जाता है, जब उसमें रखी हर एक वस्तु वास्तु के अनुसार हो। अगर ये सही न हो तो घर में रहने वाले सदस्यों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घर के गेट को तो हर कोई ध्यान में रखता है लेकिन खिड़कियों को नजरअंदाज करना सही नहीं है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बताएंगे कि घर की सुख-शांति को बरकरार रखने के लिए खिड़कियां कितनी मायने रखती हैं। तो चलिए जानते हैं खिड़कियां बनाते समय कौन से वास्तु टिप्स को ध्यान में रखना चाहिए-

PunjabKesari Vastu Tips for Windows

Windows should be opposite the doors दरवाजों के विपरीत हों खिड़कियां
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की खिड़कियां हमेशा दरवाजों के विपरीत होनी चाहिए। ऐसा करने से घर में शांति और उन्नति बनी रहती है। वास्तु एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर घर का कोई दरवाजा वास्तु के हिसाब से न हो तो खिड़की उस दरवाजे के विपरीत न रखें। अगर ऐसा किया जाए तो नकारात्मक चक्र पूरा हो जाता है। जिसका अंजाम घरवालों को भुगतना पड़ सकता है।

What should be the kitchen window कैसी हो किचन की खिड़की
किचन की भरपूर ऊर्जा संचार के लिए खिड़की होना जरुरी है। वास्तु के अनुसार ये हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होनी चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि खिड़की कभी भी दक्षिण की दिशा में नहीं खुलनी चाहिए। बता दें कि गैस के ऊपर खिड़की होना नकारात्मकता ऊर्जा को बढ़ाता है।

PunjabKesari Vastu Tips for Windows

What is the number of windows in the house कितनी हो घर में खिड़कियों की संख्या
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में कुछ चीजों के लिए सम अंक बहुत ही महत्वपूर्ण माने जाते हैं। खिड़कियां बनवाते समय ध्यान रखें कि 2, 4, 6, 8 जैसी संख्या में ही खिड़कियां हों। ऐसा करने से घर में प्रेम-प्यार बना रहता है। गलती से भी विषम संख्या में खिड़कियां न बनवाएं।

Size of windows खिड़कियों का आकार
घर की सारी खिड़कियों का आकार हमेशा सेम ही होना चाहिए। अनियमित आकार वाली खिड़कियों से परहेज करें। चौड़ाई चाहे अलग हो लेकिन ऊंचाई बराबर ही होनी चाहिए।

PunjabKesari Vastu Tips for Windows

Do not keep any items in the windows खिड़कियों में न रखें कोई सामान
कई बार हम घर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए खिड़की के बीच में कोई सामान जैसे गमले आदि रख देते हैं। वास्तु के अनुसार माना जाता है कि ऐसा करना सकारात्मक ऊर्जा के लिए बाधा का कारण बनता है। इस जगह को हमेशा साफ़-सुथरा करके रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News