Vastu tips for wedding card : दांपत्य जीवन को सुखी बनाने के लिए शादी के कार्ड में रखें इन बातों का ध्यान

punjabkesari.in Sunday, Mar 19, 2023 - 09:10 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu tips for wedding card: धार्मिक ग्रंथों के अनुसार विवाह समारोह को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। विवाह में हर एक वस्तु का चुनाव बहुत ही ध्यान से किया जाता है। विवाह एक ऐसा पवित्र बंधन है, जिसमें पति-पत्नी का रिश्ता जन्म-जन्मांतरों तक जुड़ जाता है। हर किसी की ख्वाहिश होती है कि वो अपने जीवनसाथी के साथ सुखी और प्रेम भरा जीवन व्यतीत करें। ऐसा तभी हो सकता है, जब हर एक वस्तु को वास्तु शास्त्र के हिसाब से किया जाए। शादी के फंक्शन की शुरुआत वेडिंग कार्ड के साथ की जाती है लेकिन क्या आपको पता है इसका भी संबंध वास्तु के साथ होता है। वास्तु में शादी के कार्ड से जुड़े कुछ नियम बताए गए है। जिन्हें फॉलो करने से जीवन सुखमय बना रहता है। तो आइए जानते हैं वेडिंग कार्ड बनवाते समय वास्तु का प्रयोग किस तरह करना चाहिए।

PunjabKesari Vastu tips for wedding card

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

In this way choose the design of the wedding card इस तरह करें वेडिंग कार्ड के डिजाइन का चुनाव: जिंदगी को महकाने के लिए फूलों को खास जरिया माना जाता है। वास्तु के मुताबिक कमल का फूल काफी शुभ माना जाता है। शादी के कार्ड में कमल के फूल की आकृति बनवाना बेहद शुभ होता है, इससे दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहता है और कोई बाधा उत्पन्न नहीं होती।

PunjabKesari Vastu tips for wedding card

Don't use dark color न करें गहरे रंग का प्रयोग: कार्ड को आकर्षक दिखाने के लिए कई लोग बहुत तरह के रंगों का इस्तेमाल करते हैं। वास्तु के अनुसार इसे गलत माना गया है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक शादी के कार्ड पर दूल्हा-दुल्हन या अन्य परिजनों का नाम गहरे रंग से छपवाना शुभ नहीं होता। गहरा रंग यानि कि बैंगनी, काला, नीला रंग। इन रंगों का प्रयोग करने से दांपत्य जीवन में अंधकार रहता है।

PunjabKesari Vastu tips for wedding card

Do not print the photo of the bride and groom न छपवाए दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर: आज कल हर चीज ट्रेंड के साथ चलती है। कुछ लोग अपने कार्ड में दूल्हा-दुल्हन की फोटो लगवाना भी पसंद करते हैं। वास्तु के अनुसार ये सही नहीं माना गया है। शादी के बाद ये कार्ड किसी काम के नहीं रहते, उस हिसाब से जब इन्हें फेंका जाता है तो इसे वास्तुशास्त्र के अनुसार सही नहीं माना गया है। इससे अच्छा सिर्फ शब्दों का ही प्रयोग करें।

PunjabKesari kundli
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News