Vastu Tips for Pregnancy: संतान के चाहवान अपनाएं ये वास्तु टिप्स, बच्चों की किलकारियों से गूंजेगा घर का आंगन

punjabkesari.in Saturday, Nov 18, 2023 - 07:29 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips for Pregnancy: घर का आंगन तभी महकता हुआ रह सकता है जब उस जगह पर बच्चों की किलकारियों की आवाज सुनने को मिले। लेकिन कई बार कुछ कारणों की वजह से शादीशुदा कपल्स इस सुख से वंचित रह जाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसी परेशानी का कारण घर में उत्पन्न हुआ वास्तु दोष भी हो सकता है। जाने-अनजाने में हुई कुछ छोटी-मोटी गलतियां घर में वास्तु दोष पैदा कर देती हैं। जिस वजह से हमे न चाहते हुए भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बता दें कि घर में रखी अनचाही वस्तुएं और घर की बनावट भी संतान प्राप्ति में रूकावट का काम करती हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसी कोई भी समस्या नहीं जिसका उपाय न बताया गया हो। तो चलिए जानते हैं घर के आंगन में बच्चों की किलकारियों की आवाज सुनने के लिए कौन से वास्तु टिप्स अपनाने चाहिए।

PunjabKesari Vastu Tips for Pregnancy

Adopt these Vastu remedies for early pregnancy जल्द प्रेगनेंसी के लिए अपनाएं वास्तु के ये उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पश्चिम दिशा संतान सुख की कारक होती है। अगर दिशा में कुछ वास्तु टिप्स अपनाएं जाएं तो घर में सकारात्मकता का संचार होता है। इस दिशा में धातु से बना कोई भी सजावट का सामान रखने से संतान प्राप्ति के जल्दी योग बनते हैं।

अगर आपके घर की पश्चिम दिशा में दरवाजे और खिड़की हैं तो इस दिशा में  मैटेलिक कलर्स के पर्दे या फर्नीचर का उपयोग करना चाहिए। कहते हैं ऐसा करने से संतान की इच्छा पूरी हो जाती है।

हर महिला कान्हा जैसे संतान की कामना करती है। इस कामना को पूरा करने के लिए घर के बेडरूम में भगवान कृष्ण के बालरूप लड्डू गोपाल की तस्वीर लगाने से भी शुभ फल प्राप्त होते हैं।

इसके अलावा घर के कमरे में कभी भी ऐसी तस्वीर नहीं लगानी चाहिए जो मन को विचलित करें।

PunjabKesari Vastu Tips for Pregnancy

Sleep in this direction इस दिशा में सोए

वास्तु के मुताबिक गलत दिशा में सोना भी प्रेगनेंसी में एक बड़ी समस्या साबित हो सकती है। संतान प्राप्ति के चाहवानों को सोते समय दिशा के बेहद ध्यान रखना चाहिए। शास्त्रों के मुताबिक पत्नी को हमेशा पति के बाईं तरफ सोना चाहिए।

मान्यताओं के अनुसार अनार और जौ को रखें इन्हें फर्टिलिटी का कारक माना जाता है। इस वजह से इनकी तस्वीर कमरे में लगाने से जल्द ही संतान के योग बनते हैं। भूलवश भी कमरे में अकेले बैठे व्यक्ति की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए।

PunjabKesari Vastu Tips for Pregnancy


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News