Vastu Tips for Peepal Tree: वास्तु के अनुसार घर में पीपल का पेड़ होना शुभ या अशुभ
punjabkesari.in Tuesday, Sep 02, 2025 - 01:00 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Vastu Tips for Peepal Tree: पीपल का पेड़ (Ficus religiosa) हमारे धर्म और शास्त्रों में अत्यंत पवित्र माना गया है। इसे देववृक्ष कहा गया है और इसमें स्वयं भगवान विष्णु का वास माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हर स्थान पर पीपल का पेड़ लगाना शुभ नहीं होता। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के भीतर पीपल का पेड़ अशुभ है, लेकिन घर के बाहर, मंदिर परिसर या आंगन से थोड़ी दूरी पर लगाया जाए तो यह बेहद शुभ और सौभाग्यवर्धक माना जाता है।

पीपल के पेड़ का धार्मिक महत्व
पीपल के वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों का निवास माना गया है। इसे छूने और जल चढ़ाने से पाप नाश होते हैं। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा और शांति लाता है।
वास्तु के अनुसार घर में पीपल का पेड़ शुभ कब होता है:
यदि पीपल का पेड़ घर के बाहर मंदिर परिसर या घर के पास किसी खुले स्थान पर लगाया जाए तो शुभ होता है। घर के मुख्य द्वार के बाहर (थोड़ी दूरी पर) यह पेड़ सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित करता है। घर के पास पीपल का पेड़ हो तो हर शनिवार उसकी पूजा करना और जल चढ़ाना अत्यंत शुभ माना जाता है।

वास्तु के अनुसार घर में पीपल का पेड़ अशुभ कब होता है:
घर के आंगन या छत पर पीपल का पेड़ उग आना वास्तु दोष माना जाता है। इससे घर में दरिद्रता, क्लेश और अनचाहे संकट आ सकते हैं। पीपल की जड़ें गहरी होती हैं इसलिए यह मकान की नींव को कमजोर कर सकता है। घर के भीतर या कमरे के पास इसे रखना वास्तु के अनुसार नकारात्मक माना गया है।

उपाय:
यदि घर में आंगन या दीवार के पास अपने-आप पीपल का पौधा उग जाए तो उसे मंदिर या पवित्र स्थल में रोपित कर दें। घर के पास पीपल का पेड़ हो तो रोज़ सुबह-शाम जल चढ़ाना और प्रदक्षिणा करना अत्यंत फलदायी है।
वास्तु के अनुसार घर में पीपल का पेड़ उग आय तो क्या करें:
अगर आपके घर की छत, दीवार या आंगन में पीपल का छोटा पौधा उग आया है, तो इसे पूजा करके सावधानी से हटा दें। इसे जड़ समेत उखाड़कर किसी पवित्र स्थान जैसे मंदिर या पार्क में लगा दें। ऐसा करना शुभ माना जाता है।

