Vastu Tips for kitchen: किचन में इस ओर मुख कर बनाएं भोजन, मिलेगा दोगुना लाभ
punjabkesari.in Thursday, Feb 27, 2025 - 10:29 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु का बहुत महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का हर एक हिस्सा ऊर्जा को प्रभावित करता है। रसोई घर का सही दिशा में होना और खाना बनाते समय सही दिशा में मुख रखना विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि अगर भोजन को सही दिशा में मुख करके बनाया जाए तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और धन की कभी कमी नहीं होती है। तो आइए जानते हैं कि रसोई घर में खाना बनाते समय मुख किस दिशा में रखना चाहिए।
रसोई की इस दिशा में रखें मुख
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन का सबसे उत्तम स्थान दक्षिण-पूर्व होता है। इसे अग्नि कोण भी कहा जाता है। इसलिए भोजन बनाते समय रसोई में मुख पूर्व दिशा की ओर रखना सबसे शुभ माना जाता है। इस दिशा में मुख करके भोजन पकाने से धन-धान्य की वृद्धि होती है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
रसोई से जुड़ी इन नियमों का रखें ध्यान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर में लाल या पीले रंगों का ही चयन करें।
रसोई घर में माता अन्नपूर्णा का एक चित्र जरूर लगाना चाहिए।
किचन में चूल्हा हमेशा दक्षिण-पूर्व कोने में होना चाहिए ताकि भोजन बनाते समय मुख पूर्व दिशा में रहे।
रसोई घर में स्लैब या बर्तन रखने की अलमारी को दक्षिण या पश्चिम दिशा में बनाना चाहिए।
किचन को हमेशा साफ-सुथरा रखें और नियमित रूप से झाड़ू-पोछा करें।
इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि घर में बाथरूम और किचन कभी भी एक-दूसरे के आसपास नहीं होने चाहिए।