Vastu Tips For Kitchen: भूलकर भी किचन में न करें ये गलतियां, करना पड़ सकता है आर्थिक तंगी का सामना

punjabkesari.in Thursday, Aug 08, 2024 - 07:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips For Kitchen: किचन को घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। यह न केवल खाना पकाने का स्थान है, बल्कि यह घर की समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक भी है। घर के हर कोने को कैसे नियमित रूप से रखना है, इसके बारे में वास्तु शास्त्र में बहुत ही डिटेल में बताया गया है। किचन में कुछ गलतियां करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। साथ ही धन हानि हो सकती है। आइए जानते हैं, किचन की कुछ ऐसी गलतियों के बारे में जो आपको कंगाल बना सकती हैं-

PunjabKesari Vastu Tips For Kitchen
Tap dripping नल का टपकना
अगर आपके किचन से पानी का नल टपकता रहता है तो ऐसा होना बहुत ही अशुभ माना जाता है। बार-बार ऐसा होने से आर्थिक तंगी बनी रहती है। साथ ही जीवन में पैसों की कमी होने लगती है।

PunjabKesari Vastu Tips For Kitchen
Do not keep these things in the kitchen किचन में न रखें ये चीजें
वास्तु शास्त्र के अनुसार कचरे को किचन के बाहर ही रखना चाहिए। कई लोग रसोई घर में कूड़े की बाल्टी रख देते हैं। जो लोग किचन में कूड़ा रखते हैं, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है। ऐसा करने से पैसे की किल्लत का सामना करना पड़ता है।

PunjabKesari Vastu Tips For Kitchen
Color of the walls इस रंग का होना चाहिए दीवारों का रंग
वास्तु शास्त्र में रसोई घर की दीवारों के रंगों का बहुत महत्व होता है। किचन में रंग करवाते समय लाइट कलर का चयन करना चाहिए। क्रीमी न्यूट्रल शेड्स जैसे बेज, ओटमील, खाकी और दूसरे मिट्टी के रंग भी रसोई में अच्छे लगते हैं।

PunjabKesari Vastu Tips For Kitchen
Sink and stove facing each other सिंक और चूल्हे का आमने-सामने होना
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में कभी भी सिंक और चुल्हे को आमने-सामने नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से कर्ज के नीचे दबे रह सकते है। साथ ही बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

PunjabKesari Vastu Tips For Kitchen
Design your bathroom thoughtfully सोच-समझ कर बनाएं बाथरूम
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन के आसपास कभी भी बाथरूम नहीं बनवाना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है और वास्तु दोष होने का डर भी बना रहता है। अगर बाथरूम किचन के पास बना है तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होने लगता है।

PunjabKesari Vastu Tips For Kitchen


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News