Kitchen Vastu: अन्न, धन और संपत्ति की रक्षा के लिए रसोई में खत्म न हों ये चीजें

punjabkesari.in Thursday, Feb 09, 2023 - 09:59 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Shastra tips for kitchen: घर की रसोई सबसे महत्वपूर्ण जगह मानी जाती है। इस जगह पर परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी निर्भर करता है। वास्तु के अनुसार किचन में मौजूद चीजों पर काफी हद तक सुख-समृद्धि भी निर्भर करती है। वास्तु के अनुसार कुछ चीजों को रसोई से कभी खत्म नहीं होने देना चाहिए।

PunjabKesari Vastu Tips for kitchen

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
 

PunjabKesari Vastu Tips for kitchen
चावल का संबंध शुक्र ग्रह से है इसलिए इसे बिल्कुल खत्म न होने दें क्योंकि इससे जातक की कुंडली में शुक्र दोष लगता है। इसके कारण व्यक्ति के वैवाहिक जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि में कमी आती है।
 PunjabKesari Vastu Tips for kitchen
अधिकतर घरों में जब पूरी तरह से आटा खत्म हो जाता है, उसके बाद ही उसे बाजार से मंगवाते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से समाज में सम्मान कम होता है और धन हानि का सामना करना पड़ता है।
 
सरसों का तेल खत्म नहीं होने देना चाहिए क्योंकि यह शनिदेव से संबंधित है। अगर रसोई से यह खत्म हो गया तो शनि के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है।
 
इसी तरह हल्दी का गुरु ग्रह से संबंध होता है। अगर किचन में हल्दी खत्म हो जाती है तो गुरु दोष का सामना करना पड़ सकता है।

PunjabKesari kundli
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News