Vastu Tips: वास्तु के अनुसार ऐसे सजाएं घर की बगिया, हरियाली के साथ आएंगी खुशियां

punjabkesari.in Wednesday, Jan 04, 2023 - 08:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips for Garden: घर में पौधे लगाना किसे अच्छा नहीं लगता। पौधों से घर में हरियाली रहती है और साथ ही साथ घर में पौधों का होना बीमारियों को कोसों दूर रखता है। हरियाली के साथ पौधों का हिंदू धर्म में भी बहुत महत्व है। कहते है इनमें देवी-देवताओं का वास होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार पेड़-पौधों को लगाने के भी कईं नियम होते हैं। कईं पौधे तो घर के लिए बहुत ही शुभ माने जाते हैं, वहीं पर कुछ अपने साथ नेगेटिविटी को भी खींच लेते हैं। कई लोग बिना सोचे-समझे घर में पौधे ले आते हैं और जाने-अनजाने में गलत दिशा में उनको रख देते हैं। तो आइए जानते हैं की घर में किस तरह के और किस जगह पर पौधे लगाने चाहिए। जो हरियाली के साथ घर में खुशियां लेकर आए :

PunjabKesari Vastu Tips

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Build a garden in the open space खुली जगह पर बनाएं गार्डन:
वास्तु के अनुसार घर में गार्डन हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की और होना चाहिए। इस जगह पर पौधे रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। हो सके तो पौधे हमेशा खुली जगह में ही रखने चाहिए।

Tulsi plant तुलसी का पौधा: हिंदू धर्म में तुलसी को देवी के रूप में पूजा जाता है। साथ में इसका प्रयोग एक औषधी की तरह भी होता है। वास्तु के मुताबिक तुलसी का पौधा घर से नेगेटिव एनर्जी को दूर भगाता है। इसे हमेशा घर की पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना गया है।

Banana plant केले का पौधा: वास्तु के अनुसार घर में केले का पौधा लगाने में मन शांत रहता है और सुख-समृद्धि का वास होता है। इसे हमेशा पूर्व-उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।

PunjabKesari Vastu Tips

Gooseberry tree आंवले का पेड़: कहा जाता है की आंवले के पेड़ पर भगवान विष्णु का वास होता है। इस पेड़ को लगाने से समस्त पापों का नाश होता है और व्यक्ति की सभी इच्छाएं  पूर्ण हो जाती हैं।

Ficus tree पीपल का पेड़: हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को बहुत ही शुभ माना गया है लेकिन इसे कभी भी घर में नहीं लगाना चाहिए। कहते हैं अगर घर में पीपल का पेड़ उग जाए तो उसे तुरंत ही काट कर फेंक दें क्योंकि ये घर में दुर्भाग्य को निमंत्रण देता है।
पीपल के पेड़ को वैरागी माना जाता है इसलिए ये वैवाहिक जोड़ों के लिए बहुत ही अशुभ है।

कैक्टस जैसे कांटेदार पौधों को भी घर से हमेशा दूर रखना चाहिए अन्यथा रिश्तों में कड़वाहट आ जाती है।

PunjabKesari Vastu Tips

गार्डन को समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए। सूखे पत्ते घर की नकरात्मक शक्ति को बढ़ाते हैं और सकारात्मकता को नष्ट करते हैं।

Water Fountain वाटर फाउंटेन: अगर घर के गार्डन में वाटर फाउंटेन लगाना चाहते हैं तो वास्तु के अनुसार इसे हमेशा उत्तर दिशा में ही लगाएं।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News