Kundli Tv- धनतेरस: SHOPPING पर जाने से पहले, पढ़ें महत्वपूर्ण जानकारी

punjabkesari.in Monday, Nov 05, 2018 - 11:38 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
दीपों का त्यौहार दीपावली पांच दिन तक चलता है, तभी तो इसे पंच महोत्सव के नाम से जाना जाता है। पहले दिन मनाया जाता है धनतेरस, धनत्रयोदशी, धन्‍वंतरि त्रियोदशी अथवा धन्‍वंतरि जयंती। इन सभी नामों से इस शुभ दिन को पुकारा जाता है। इसके बाद छोटी दीपावली अथवा नरक चौदस, मुख्‍य दीपावली, गोवर्धन पूजा और अंत में भाई दूज का त्‍योहार मनाया जाएगा। कहते हैं समुद्र मंथन के समय इस दिन धन की देवी लक्ष्‍मी, धन के देवता कुबेर और भगवान धन्‍वंतरि का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन इन तीनों की उपासना करने का विधान है। इसके अतिरिक्त धनतेरस पर मृत्‍यु के देवता यमराज की पूजा का भी विधान है।
PunjabKesari
धनतेरस पर खरीदारी करने की परंपरा और मान्यता दोनों हैं। सदियों से ये रीत चली आ रही है। देवी लक्ष्मी की तरह ही भगवान धनवंतरि भी सागर मंथन से उत्पन्न हुए हैं। धनवंतरि जब प्रकट हुए थे तो उनके हाथ में अमृत से भरा कलश था। इसलिए ही इस अवसर पर बर्तन खरीदने की परम्परा है। धनतेरस के दिन सोने और चांदी के बर्तन, सिक्के और आभूषण खरीदने की परम्परा रही है। सोना सौंदर्य में वृद्धि तो करता ही है, मुश्किल घड़ी में संचित धन के रूप में भी काम आता है। कुछ लोग शगुन के रूप में सोने या चांदी के सिक्के भी खरीदते हैं। यह भी कहा जाता है कि इस दिन धन (वस्तु) खरीदने से उसमें 13 गुणा वृद्धि होती है। लोग इस दिन ही दीवाली की रात पूजा करने के लिए लक्ष्मी व गणेश जी की मूर्ति भी खरीदते हैं। धनतेरस के दिन वाहन खरीदने का फैशन सा बन गया है। लोग इस दिन गाड़ी खरीदना शुभ मानते हैं। कुछ लोग मोबाइल, कम्प्यूटर और बिजली के उपकरण इत्यादि भी धनतेरस पर ही खरीदते हैं। 
PunjabKesari
धनतेरस पर न खरीदें ये सामान
शीशे का संबंध‌ राहु से है, इसकी खरीदारी से बचें। अगर शीशा खरीदें तो ध्यान रखें वह पारदर्शी अथवा धुंधला नहीं होना चाहिए।
PunjabKesari
एल्युम‌िन‌ियम के बर्तन न खरीदें। यह ऐसा धातु है जिस पर राहू का अधिपत्य होता है लगभग सभी शुभ ग्रह इससे प्रभावित होते हैं। इसी कारण अलुमिनियम का प्रयोग पूजा-पाठ और ज्योतिष की दृष्टि से नहीं किया जाता। एलुमिनियम का प्रयोग वास्तुशास्त्र, स्वास्थ्य और ज्योतिष की दृष्टि से अत्यधिक हानिकारक माना जाता है। 
PunjabKesari
नुकीला सामान जैसे चाकू, कैंची, छुरी और लोहे के बरतन।
नवरात्र पूजन में कौनसा दीपक जलाएं घी या तेल का ?(VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News