घर के मुख्यद्वार पर इस समय जलाएं दीपक, 10 दिन में होने लगेंगे अनोखे फायदे

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2024 - 11:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

हिन्दू धर्म में दीपक जलाने का बहुत महत्व है। पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों के अलावा कई त्योहारों पर भी घर में दीपक जलाया जाता है। दीपक को सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। वहीं आपने अपने आसपास ऐसे कई लोगों को देखा होगा, जो शाम के समय घर के दरवाजे पर दीपक जलाते हैं। मेन डोर पर दिया जलाने के अनजाने लाभ और दीपक कितने बजे और किस दिशा में जलाना चाहिए, जानते हैं-

PunjabKesari Vastu tips for Deepak
घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से सकारात्मकता का वास होता है। तो अगर आपके घर में आपको नकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है तो घर के मुख्य द्वार पर दीपक ज़रूर जलाएं। शास्त्रों के अनुसार घर में नकारात्मक ऊर्जा रहने से घर में हमेशा तनाव, झगड़े जैसा माहौल बना रहता है। इस स्थिति में आपको दीपक जलाने से लाभ प्राप्त होगा।

अगर आपके घर में कोई न कोई सदस्य हमेशा बीमार रहता हो। धन आवक से ज्यादा खर्चा बढ़ रहा है और आर्थिक स्थिति खराब पड़ी है तो अपने घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जरूर जलाएं। इससे आर्थिक तंगी दूर होती है और कर्ज से भी मुक्ति मिलती है। घर में सुखमय माहौल रहता है।

कई बार वास्तुदोष होने से भी घर में सुख-शांति नहीं रहती या फिर मानसिक तनाव की स्थिति देखने को मिलती है। घर से वास्तुदोष को दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए।

शास्त्रों में मां लक्ष्मी को केवल धन की देवी ही नहीं माना जाता बल्कि उन्हें यौवन, भाग्य, वैभव, राजसी सत्ता की देवी भी माना जाता है इसलिए अपने जीवन में इन सभी चीजों की प्राप्ति के लिए घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

PunjabKesari Vastu tips for Deepak
What time should we light the lamp in the evening शाम को कितने बजे जलाएं दीपक ?
इस बात को लेकर दुविधा में रहते हैं कि शाम को कितने बजे दीपक जलाएं तो आपको बता दें विद्वानों के अनुसार शाम 5 बजे से लेकर 8 बजे के बीच दीपक जला सकते हैं।

आप घर के मुख्य द्वार पर दीपक रख सकते हैं या फिर घर के बाहर बने चबूतरे पर भी दीपक रखा जा सकता है।

Light the lamp in this direction as per Vastu वास्तु के अनुसार इस दिशा में जलाएं दीपक
वास्तु के अनुसार दीपक जलाते समय दिशा का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आपको कोशिश करनी चाहिए कि दीपक को हमेशा दाएं हाथ की तरफ ही जलाएं। इसके अलावा अगर आपके घर का मुख्य द्वार पूर्व दिशा की ओर है तो इस दिशा में ही दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

PunjabKesari Vastu tips for Deepak


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News