संतान प्राप्ति के लिए आप भी अपनाएं ये वास्तु टिप्स

punjabkesari.in Tuesday, Jun 29, 2021 - 04:39 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
कहा जाता है हर दपंत्ति के लिए माता-पिता का सुख सबसे बड़ा होता है। मगर कई शादीशुदा लोग अपने विवाह के कई वर्ष बीतने पर भी संतान का सुथ प्राप्त नही होता। जिसके लिए वह कई तरह चिकित्सकों से सलाह मशवरा लेते हैं। लेकिन कई बार इसके बावजूद भी इस सुख की प्राप्ति नहीं होती। ऐसे में कहा जाता है व्यक्ति को इसके साथ-साथ वास्तु शास्त्रु के कुछ उपाय करने चाहिए। जी हां वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से संतान की प्राप्ति होती है। तो आइए बिना देर करते हुए जानते हैं कौन से हैं ये 11 टिप्स। 

वास्तु शास्त्री बताते हैं कि जिन शादीशुदा को संतान की प्राप्ति न हो रही हो उन्हें अपने शयन कक्ष यानि बेडरूम में श्री कृष्ण के बालरूप की तस्वीर लगानी चाहिए। इसके अलावा हंसते-मुस्कुराते सुंदर बालक की तस्वीर भी लगा सकते हैं। 

माना जाता हैै शयन कक्ष में श्री कृष्ण के बालरूप की तस्वीर लगाने से संतान सुख तो प्राप्त होता ही है, बल्कि कहा जाता है संतान श्रीकृष्ण जैसी गुणवान होती हैै। 

संतान सुख में बाधा होने पर शयनकक्ष में हाथी का चित्र या प्रतिमा भी रखी जा सकती है।

बिस्तर में हरे रंग की बांसुरी को छुपाकर रखने से भी संतान सुख की प्राप्ति होती है। 

वास्तु के अनुसार पत्नी को हमेशा पति के बाएं ओर सोना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखें कि पति-पत्नी का बिस्तार छत की बीम के नीचे नहीं होना चाहिए।

कहा जाता है जिस घर में ईशान कोण में कोई भी वास्तु दोष जैसे भारी निर्माण, ईशान कोण का कटा होना या ऊंचा होना, सीढ़ियां, टॉलेट आदि के होने  संतान सुख में रुकावट आने लगती हैं। इसलिए अगर यहां दोष हो तो समय रहते इसका उत्तम उपाय कर लेना चाहिए। 

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो बृहस्पति ग्रह संतान का नैसर्गिक कारक है। इसलिए इसे बल देना चाहिए।

इन सभी उपायों के अतिरिक्त संभव हो तो पति पत्नी को वायव्या दिश के कमरे में ही सोना चाहिए। तथा गर्भधारण करके के बाद दम्पत्ति को दक्षिण या नैऋत्य भाग के बेडरून में शयन करना चाहिए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Related News