आप भी हैं पति के वक्त न देने से परेशान...
punjabkesari.in Wednesday, Apr 09, 2025 - 03:45 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Vastu tips for a happy married life: भारतीय बीवियों को अक्सर उनके पतियों से शिकायत रहती हैं कि वे हमेशा ऑफिस में ही व्यस्त रहते हैं। अगर आप भी इस परेशानी से गुजर रहीं हैं तो अपनाएं फेंगशुई टिप्स और बना लीजिए अपने जीवन को खुशहाल और रोमांटिक। फेंगशुई के सरल उपायों के कारण इसका चलन अन्य देशों सहित भारत में भी बढ़ता जा रहा है। फेंग मतलब वायु और शुई यानि जल अर्थात फेंगशुई शास्त्र जल व वायु पर आधारित है। जीवन में सुख-शांति बनाए रखने के लिए फेंगशुई में बहुत सारे उपाय बताए गए हैं। जिन पर अमल करने से दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है। आइए जाने फेंगशुई के कुछ आसान टिप्स-
घर की सारी पुरानी चीजों और कबाड़ को घर से हटा दीजिए।
अपनी कपल फोटो को अपने बैड के ठीक ऊपर नहीं, बल्कि इसके सामने की दीवार पर ही लगाएं।
काले और ग्रे रंगों का अपने बैडरूम में इस्तेमाल न करें।
अपने बैडरूम के बाथरूम का दरवाजा कभी खोलकर न रखें।
लकड़ी और बांस के विंड चाइम घर को सौम्य लुक देते हैं। इन्हें पूर्व तथा दक्षिण-पूर्व दिशा में लटकाना चाहिए। ये घर-गृहस्थी के लिए अच्छे माने जाते हैं और बुरी शक्तियों को समाप्त कर सकारात्मक ऊर्जा की उत्पत्ति को बढ़ावा देते हैं।
बुधवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में 5 मुट्ठी मूंग लेकर सूरज पर सात बार वार कर भगवान से अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए कहें और उन्हें बहते जल में प्रवाहित कर दें। इससे आर्थिक स्थिति कुछ ही समय में सुधरने लगेगी।
कई लोग शयन कक्ष में खिड़की के पास पलंग लगाते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। खिड़की के पास पलंग लगाने से पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव और अविश्वास में बढ़ौतरी होती है। खिड़की के पास बिस्तर लगाना पड़े तो सिरहाने और खिड़की के मध्य पर्दा अवश्य लगाएं।
जिस चादर में छेद या कटी-फटी हो बेडरुम में उसका प्रयोग नहीं करना चाहिए। जिस चादर में लड़ाई-झगड़े या नेगेटिविटी के चित्र हों उसका भी प्रयोग नहीं करना चाहिए।
पलंग के नीचे कोई भी सामान नहीं रखना चाहिए। पलंग के नीचे सामान रखने से पति-पत्नी के संबंधों में तनाव बढ़ता है। पलंग के नीचे का स्थान खाली रखने से कमरे में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें शयनकक्ष में नहीं रखना चाहिए जैसे टीवी, कंप्यूटर आदि। इनसे निकले वाली तरंगे कमरे में नकारात्मकता फैलाती है। इन चीजों को कमरे में रखना पड़े तो इन्हें केबिनेट के अंदर या ढंककर रखना चाहिए।
हल्के रंग शांति और प्यार बढ़ाते हैं। शयनकक्ष की दीवारों में हल्के रंगों का प्रयोग करना चाहिए। पति-पत्नी के कमरे में गहरे और काले रंग का प्रयोग कभी भी नहीं करना चाहिए।