श्रीकृष्ण ने बताई हैं ये चीज़ें, इन्हें घर में रखने से व्यक्ति बनता है धनवान

punjabkesari.in Friday, Aug 23, 2019 - 03:42 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

ये वाक्या उस समय का है जब पांडव 12 वर्ष का वनवास और 1 साल का अज्ञातवास समाप्त कर हस्तिनापुर लौटे थे। श्री कृष्ण युधिष्ठिर से भेंट करने के लिए आए तो उन्होंने श्रीकृष्ण से प्रश्न किया, 'घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहे इसके लिए क्या करना चाहिए?'

श्रीकृष्ण ने कहा,'कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें हमेशा अपने घर में रखना चाहिए। इन्हें घर में रखने से व्यक्ति धनवान बनता है।'

PunjabKesari VASTU TIPS BY KRISHNA

आप भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर घर लाएं ये सामान 

घी
प्रतिदिन घर के मंदिर में गाय के घी का दीप अर्पित करना चाहिए। गाय के दूध से बना घी ही देवी- देवताओं को अर्पण किया जाना चाहिए और घर में भी रखें। इससे सभी देवी-देवता अपनी कृपा बरसाते हैं।  

पानी
कम कमाई में भी पैसा जोड़ना चाहते हैं तो अपने वॉश रूम में हमेशा एक बाल्टी पानी की भर कर रखें। घर में मेहमान आने पर सबसे पहले उन्हें पानी दें, ऐसा करने से अशुभ ग्रह भी शुभ होते हैं। घर का कोई भी नल अथवा पानी का साधन खराब नहीं होना चाहिए।

PunjabKesari VASTU TIPS BY KRISHNA

शहद
वास्तुनुसार घर में जो भी नकारात्मक ऊर्जा होती है वह शहद की पॉजिटिव एनर्जी से मिल कर समाप्त हो जाती है। जिससे परिवार के सभी सदस्यों को फ़ायदा होता है इसलिए बहुत से घरों में इसे आवश्यक रूप से रखा जाता है। शहद को किसी साफ और सुरक्षित स्थान पर रखें। इससे घर में बरकत बनी रहेगी और फिजूल खर्चों में कमी आएगी। 

चंदन
ज्योतिषाचार्य मानते हैं की सप्ताह वार के अनुसार तिलक लगाने से ग्रहों को अपने अनुकुल बनाया जा सकता है और उन से श्रेष्ठ एवं शुभ फलों की प्राप्ति की जा सकती है। चंदन तिलक को धारण करने का विशेष महत्व है। चंदन का तिलक शीतल होता है उसे धारण करने से पापों का नाश होता है। इसकी खुशबू से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 

PunjabKesari VASTU TIPS BY KRISHNA

बांसुरी
जिस घर में बांसुरी रखी होती है वहां प्रेम और धन की कोई कमी नहीं रहती है। सामान्यत: घर में बांस की बांसुरी रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार इससे घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News