Vastu Tips: लव मैरिज में आ रही हैं अड़चनें तो ये वास्तु उपाय बना सकते हैं आपकी लव स्टोरी को Successful

punjabkesari.in Wednesday, Jul 23, 2025 - 09:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: आज के समय में लव मैरिज कोई नई बात नहीं रही लेकिन इसके बावजूद बहुत से कपल्स को अपने रिश्ते को शादी के मुकाम तक पहुंचाने में कई तरह की रुकावटों का सामना करना पड़ता है। कभी पारिवारिक असहमति, तो कभी सामाजिक दबाव या फिर अज्ञात कारणों से शादी टलती चली जाती है। ऐसे में केवल भावनाएं और समझदारी ही नहीं, बल्कि घर के वातावरण और ऊर्जा का संतुलन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के अंदर का वातावरण और दिशा व्यवस्था व्यक्ति के सोच, रिश्तों और निर्णयों को प्रभावित करती है। अगर आप भी लव मैरिज में अड़चनों का सामना कर रहे हैं तो कुछ सरल और असरदार वास्तु उपाय अपनाकर सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

PunjabKesari Vastu Tips

दक्षिण-पश्चिम दिशा को करें मजबूत 
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम दिशा रिश्तों की मजबूती की दिशा मानी जाती है। अगर इस दिशा में कोई दोष है, जैसे गंदगी, अनावश्यक सामान या खालीपन, तो रिश्तों में अस्थिरता, संदेह और देरी की स्थिति बनती है। दक्षिण-पश्चिम दिशा में एक लव बर्ड्स की जोड़ी रखें। इस क्षेत्र को हमेशा साफ़ और व्यवस्थित रखें। टूटा फर्नीचर या अनावश्यक चीजें न रखें। इस दिशा की दीवार पर एक खुशहाल जोड़े की तस्वीर लगाएं, जो आपके रिश्ते को प्रतीकात्मक ऊर्जा दे।

बेडरूम में वास्तु संतुलन 
बेडरूम दो लोगों के रिश्ते की ऊर्जा का केंद्र होता है, खासकर जब बात लव मैरिज की हो। यदि बेडरूम का स्थान या उसमें रखे वस्त्र और वस्तुएं वास्तु के अनुसार नहीं हैं, तो यह रिश्ते में तनाव, गलत निर्णय और असहमति ला सकते हैं। बेडरूम दक्षिण-पश्चिम या पश्चिम दिशा में हो तो सबसे उत्तम है। बेडरूम में हमेशा जोड़ी में वस्तुएं रखें जैसे दो तकिए, दो शोपीस आदि। इससे रिश्तों में संतुलन बना रहता है। गुलाबी या हल्के रंगों का प्रयोग करें, यह प्रेम और सौम्यता को बढ़ाता है।

PunjabKesari Vastu Tips

तुलसी के पास जलाएं दीपक
अगर आपको लग रहा है कि आपके घरवाले आपकी लव मैरिज को लेकर सहमत नहीं हैं या बात हर बार किसी न किसी कारण से अटक जाती है, तो एक बहुत ही सरल और असरदार उपाय अपनाया जा सकता है। रोजाना शाम को तुलसी के पौधे के पास शुद्ध घी का दीपक जलाएं। दीप जलाते समय शांत मन से बैठें और ॐ कामदेवाय नमः मंत्र का 11 बार उच्चारण करें। इस मंत्र का जाप प्रेम और आकर्षण की सकारात्मक ऊर्जा को सक्रिय करता है। नियमित रूप से इस उपाय को करने से घर का वातावरण धीरे-धीरे अनुकूल होने लगता है और आपके रिश्ते की बात घरवालों के सामने खुद-ब-खुद आने लगती है। कई बार जो बातें खुलकर नहीं कह पाते, वो माहौल और ऊर्जा कह देती हैं।  

PunjabKesari Vastu Tips


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News