Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर के आसपास लगाएं ये पेड़, सूनी गोद में गूंजेगी किलकारी

punjabkesari.in Sunday, Jun 15, 2025 - 06:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: भारतीय परंपरा में वास्तु शास्त्र का बहुत खास महत्व है। वास्तु हमारे जीवन पर सकारात्मक और नाकारात्मक दोनों तरह से प्रभाव डालते हैं। यह हमें जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने के लिए दिशा और स्थान का महत्व बताता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, फलदार पेड़ बहुत शुभ माने जाते हैं, इसलिए घर के आसपास इन्हें जरूर लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि फलदार पेड़ों को घर के आसपास लगाने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। साथ ही यह न सिर्फ वातावरण को शुद्ध करता है, बल्कि जीवन में संतुलन और शुभता भी लाता है। तो आइए जानते हैं कि घर के आसपास कौन से फलदार पेड़ लगाने चाहिए। 

PunjabKesari Vastu Tip

Ashoka Tree अशोक का पेड़ 
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अशोक का पेड़ घर के मुख्य द्वार के पास लगाना लाभकारी होता है क्योंकि इसे पेड़ को दुख और कष्ट को दूर करने वाला माना जाता है। साथ ही इस पेड़ को लगाने से दांपत्य जीवन में सुख और समृद्धि बढ़ाता है। 

PunjabKesari Vastu Tip

Pomegranate Tree अनार का पेड़ 
वास्तु शास्त्र में अनार के पेड़ को समृद्धि और संतान सुख से जोड़ा गया है। इसे घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। अनार के फूलों और फलों से सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है और वैवाहिक जीवन में सुख -शांति बनी रहती है। 

PunjabKesari Vastu Tip

Gooseberry Tree आंवला का पेड़ 
आंवला आयुर्वेदिक दृष्टि से ही नहीं, वास्तु के अनुसार से भी बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर के उत्तर-पूर्व में लगाना उत्तम होता है। यह मानसिक शांति बढ़ाता है और संतान संबंधित बाधाएं दूर करने में सहायक होता है।

PunjabKesari Vastu Tip

Banana Plant केले का पौधा 
केला धार्मिक दृष्टि से पूजनीय है। इसे घर के उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है। कहा जाता है कि इससे घर में लगाने से लक्ष्मी का वास होता है और संतान की प्राप्ति के योग मजबूत होते हैं।

PunjabKesari Vastu Tip


 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News