Vastu Tips: इन वस्तुओं को किसी के हाथ में देने से होता है धन का नुकसान, झेलनी पड़ती है भारी परेशानी

punjabkesari.in Saturday, May 31, 2025 - 07:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। किसी भी काम को करने से पहले वास्तु के नियमों का पालन किया जाता है। हमारे बुजुर्गों के द्वारा हमने कई बार कहते हुए सुना है कि पैसों के साथ-साथ कुछ ऐसी चीजें हैं जो कभी किसी के हाथ में नहीं देनी चाहिए। ऐसा करने से भारी नुकसान हो सकता है या धन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इन चीजों से बचना बेहद जरूरी है। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी चीजे हैं, जो किसी के हाथ में देने से बचना चाहिए।

PunjabKesari Vastu Tips

नमक
वास्तु के अनुसार, नमक शुद्धता और रिश्तों की मिठास बनाए रखने का प्रतीक होता है। इसे किसी के हाथों में देने से संबंधों में खटास आने लगता है और धन की कमी का सामना करना पड़ता है। अगर किसी को नमक देना पड़ जाएं तो किसी बर्तन में दें, सीधे हाथ में नहीं।

PunjabKesari Vastu Tips

दूध
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दूध को चंद्रमा और शांति का प्रतीक माना गया है। इसे हाथ में देने से घर में मानसिक अशांति और दरिद्रता बढ़ सकती है।

PunjabKesari Vastu Tips

पीली सरसों
वास्तु के अनुसार, भूलकर कर भी किसी को हाथ में पीली सरसों नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में दुर्भाग्य, आर्थिक हानि या नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ सकता है।

PunjabKesari Vastu Tips

रुमाल
वास्तु  शास्त्र के अनुसार,  कभी भी किसी को हाथ में रुमाल नहीं देना चाहिए। इसे किसी को देना धन की हानि और लक्ष्मी के अपमान का कारण बन सकता है।

PunjabKesari Vastu Tips

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News