Vastu Tips: घर की ये दिशा खोलती है सुख-संपत्ति के द्वार...

punjabkesari.in Monday, Apr 15, 2024 - 10:16 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vayavya Kon vastu tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की हर एक दिशा अपना एक महत्व रखती है। पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण आमतौर पर यही चार दिशाएं होती हैं, जिनके बारे में हम जानते हैं। लेकिन इसके अलावा भी दिशाएं होती हैं, जिनके बारे में जानना बहुत जरूरी है। इन्हीं दिशाओं में से एक है वायव्य कोण। वायव्य कोण को वायु का प्रतीक माना जाता है। उत्तर और पश्चिम दिशा के बीच के हिस्से को वायव्य कोण कहते हैं। चंद्रमा वायव्य दिशा के देवता कहलाते हैं। ये वायु का प्रवेश स्थान होता है क्योंकि एक प्रकार से ये गर्म और ठंडे का मिलन बिंदु है। खासतौर पर महिलाओं के लिए ये दिशा बहुत ही खास मानी जाती है। अगर इस दिशा में कुछ चीजें रख दी जाएं तो बहुत से फायदे देखने को मिल सकते हैं। तो आइए जानते हैं वायव्य कोण से जुड़े कुछ फायदेमंद वास्तु टिप्स, जिन्हें जरूर फॉलो करना चाहिए।

PunjabKesari vastu tips

Keep silver item in this direction इस दिशा में रखें सिल्वर की आइटम: इस दिशा को चंद्रमा की दिशा भी कहा जाता है। वायव्य कोण में रखी चांदी या सिल्वर की आइटम घर के सदस्यों को बहुत से फायदे देती हैं। उत्तर-पश्चिम दिशा में चांदी की कोई वस्तु रखने से दोस्तों और रिश्तेदारों का भरपूर साथ मिलता है।

Six pipe wind chime छह पाइप की विंड चाइम: वास्तु दोष से राहत दिलाने के लिए फेंगशुई का अर्टिकल विंड चाइम बहुत ही काम आता है। अगर घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में कोई दरवाजा या खिड़की है तो विंड चाइम अवश्य लगाएं। इसे लगाने से घर में कभी भी नेगेटिव वाइब्स का आगमन नहीं होता।

PunjabKesari vastu tips

Plant these special plants at this place इस जगह लगाएं ये खास पौधे: वायव्य कोण में सफेद रंग के फूल लगाने बहुत ही शुभ माने गए हैं। चमेली, चंपा या बेला के फूल लगाने से घर में सकारात्मकता का वास बना रहता है।

PunjabKesari vastu tips

Keep documents at this place give benefits इस जगह पर रखें दस्तावेज देते हैं फायदे: इस दिशा में कुछ खास दस्तावेज रखने से बहुत से लाभ देखने को मिलते हैं। अगर बहुत जल्द किसी प्रॉपर्टी को बेचना चाहते हैं तो घर में वायव्य कोण में इन दस्तावेजों को रखना चाहिए। ऐसा करने से जल्द ही भूमि बिकने के आसार बन जाते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े केस से निजात पाने के लिए इस जगह रखें दस्तावेज।
 
अगर इस दिशा में दोष होता है तो शत्रुओं की गिनती बढ़ने लगती है और सम्मान में कमी देखने को मिलती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News