Vastu Shastra benefits of fish aquarium at home: मंद पड़े भाग्य को जागृत करती हैं मछलियां

punjabkesari.in Wednesday, May 25, 2022 - 09:41 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Shastra benefits of fish aquarium at home: वास्तु शास्त्र में घर के कोने-कोने से जुड़ी चीजों के बारे में बताया जाता है जिनको ध्यान में रख कर हम अपने घर में खुशहाली ला सकते हैं। 

कुछ लोग अपने घर या ऑफिस में मछलियों से भरा एक्वेरियम रखते हैं। इनसे उनके घर की शोभा और खूबसूरती तो बढ़ती ही है, साथ ही साथ मान्यता है कि भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार में होने के कारण मछलियां रखने पर उनकी कृपा प्राप्त होती है और घर में खुशहाली आती है। 

PunjabKesari, Pets Paradise, fish Paradise, Aquarium Vastu Tips, Fish, Aquarium

जिस घर में मछली रहती है, उसमें बीमारियां नहीं रहतीं, नकारात्मक ऊर्जा का नाश हो जाता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 

मछलियों की चपलता देखकर मन प्रसन्न रहता है, जिसके कारण मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। यह भी कहा जाता है कि मछलियां हमें कर्जदार होने से बचाती हैं। 

घर या ऑफिस के पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व की दिशा में फिश एक्वेरियम रखने पर धन-सम्पदा में वृद्धि होती है। 

PunjabKesari, Pets Paradise, fish Paradise, Aquarium Vastu Tips, Fish, Aquarium

मछलियां सौभाग्य की सूचक हैं इसलिए जो लोग जिंदा मछलियां नहीं पालना चाहते, वे धातु की मछलियां लाकर वास्तु के अनुसार अपने घर पर रख सकते हैं।

फिश एक्वेरियम में ब्लैक गोल्डफिश नकारात्मक ऊर्जा को ओबसर्व करती हैं। सफेद या सुनहरे रंग की मछली परिवार में सुख-शांति बनाए रखती है। भूरी और पीली मछली मंद पड़े भाग्य को जागृत करती है।

एक्वेरियम में हमेशा ओड नंबर में मछलियां रखना उत्तम रहता है। 9 मछलियां सबसे शुभ रहती है। इनमें से 8 गोल्ड और 1 काली मछली होनी चाहिए। कहते हैं कि मछलियों की ऐसी संख्या घर में रखने से सकारात्मकता ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है।

PunjabKesari, ​​​​​​​Pets Paradise, fish Paradise, Aquarium Vastu Tips, Fish, Aquarium


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News