Vastu for Kitchen: जानें, वास्तु के हिसाब से किचन किस दिशा में होनी चाहिए
punjabkesari.in Tuesday, Jun 06, 2023 - 10:15 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Vastu Tips For Kitchen: वास्तुशास्त्र के अनुसार यदि घर के किसी कोने में कोई वास्तु दोष है तो रोग, शोक और पैसे की बर्बादी का कारण बन सकता है। घर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान किचन अर्थात रसोई घर होता है। यह ऐसी जगह है, जहां परिवार के सभी सदस्यों के लिए खाना बनाया जाता है। इसमें उत्पन्न होने वाला नकारात्मक प्रभाव खाना बनाने वाले के साथ-साथ पूरे परिवार पर भी पड़ता है। बड़ी और क्लटर फ्री किचन अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि के लिए बहुत जरूरी है। घर को बनाते समय हमेशा रसोई की दिशा का खास ध्यान रखना चाहिए। अगर किचन की दिशा सही न हो तो इसका असर घर की सुख-शांति पर भी पड़ता है। किचन में खाना बनाते समय मुख भी सही दिशा में होना चाहिए नहीं तो यह घर में परेशानियों का कारण बनता है। घर की किस दिशा में रसोई होनी चाहिए और कहां गैस स्टोव रखना चाहिए, आइए जानते है रसोई घर से जुड़े कुछ खास वास्तु टिप्स
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
Kitchen direction रसोई घर की दिशा
घर में पृथ्वी, आकाश, वायु, अग्नि और जल के तत्वों का उचित संतुलन होना चाहिए। वास्तु शास्त के अनुसार रसोई घर में इन पांच तत्वों का होना बहुत जरूरी है।
दक्षिण-पूर्व कोने में किचन की दिशा होनी चाहिए। हमेशा खाना बनाते समय पूर्व दिशा की ओर मुख रखना चाहिए।
घर के उत्तर-पश्चिम कोने में रसोई घर का सिंक होना चाहिए।
बर्तनों को धोने के लिए पानी और जल शोधक उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए।
किचन खुला और हवादार होना चाहिए, इसमें उचित रोशनी होनी बहुत जरूरी है।
किचन की पश्चिम और दक्षिण दिशा की दीवारों की तरफ अनाज रखने की जगह अलग से होनी चाहिए।
Direction of gas stove गैस स्टोव रखने की दिशा
रसोई के दक्षिण-पूर्व कोने में गैस स्टोव रखा जाना चाहिए।
खाना बनाते समय हमेशा मुख की स्थिति पूर्व दिशा में होनी चाहिए।
किचन में अग्रि तत्वों के होने के कारण गैस स्टोव उस कोने में रखना चाहिए, जहां अग्रि के देवता मौजूद हो।
खाना बनाते समय अगर खाना बनाने वाले का मुंह पश्चिम दिशा की ओर होता है तो इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।