Vastu and Colors: तनाव मुक्त रहने के लिए इस रंग का करें इस्तेमाल
punjabkesari.in Wednesday, Mar 12, 2025 - 08:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Vastu and Colors: वास्तु शास्त्री रंगों को वास्तु के तत्वों का प्रतीक मानते हैं। अत: उन्हें जल, अग्नि, धातु, पृथ्वी और काष्ठ से जोड़ते हैं। रंग और ध्वनि जैसी ऊर्जाओं ने प्रकृति और वातावरण के माध्यम से जनमानस को घेर रखा है। वास्तु शास्त्र के अनुसार रंग तनाव को घटा और बढ़ा सकते हैं। अगर आप भी रंगों की मदद से तनाव कम करना चाहते हैं तो ये टिप्स अपना सकते हैं :
Vastu Shastra Tips: हल्के ग्रे रंग को कोमल माना जाता है जो सीधे व्यक्ति के मस्तिष्क को प्रभावित कर सकता है। इस रंग का सुखदायक प्रभाव होता है और साथ ही यह आकर्षक भी होता है। यदि आप तनाव में हैं तो आप लाइट ग्रे रंग के कपड़े पहन सकते हैं जो आपके तनाव को दूर करने में मदद करेगा। वास्तु के अनुसार इस तरह के रंगीन कपड़े मानसिक तनाव को कम करने में काफी मदद करते हैं।
हल्का गुलाबी रंग बहुत ही शांत और सौम्य रंग माना जाता है। यह रंग दिमाग को शांत रखने में सबसे कारगर रहता है। तनाव के बीच यह रंग आपको प्यार का एहसास कराता है। यह रंग आपके जीवन में संतुलन बनाने में मदद करता है। वास्तु के अनुसार आपको हल्के गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए और इस रंग को अपने बेडरूम में इस्तेमाल करने पर विचार करना चाहिए।
लैवेंडर रंग अपने नाम की तरह ही शांत है। अगर तनाव कम करने की बात आती है, तो वास्तु इस रंग का इस्तेमाल करने की सबसे ज्यादा सलाह देता है।