Valentine’s Day 2026: 14 फरवरी नहीं, इस दिन मनाएं वैलेंटाइन डे का प्रेम उत्सव? जानें शास्त्रों की क्या है मान्यता

punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 10:37 AM (IST)

Valentine’s Day 2026 Date:  हर साल 14 फरवरी को दुनिया भर में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इसे प्रेम के उत्सव के रूप में देखा जाता है, जहां लोग अपने साथी के प्रति प्रेम का इजहार करते हैं। यह पर्व ईसाई परंपरा से जुड़ा है और संत वैलंटाइन की स्मृति में मनाया जाता है।

भारत में भी यह दिन बड़े पैमाने पर मनाया जाता है, लेकिन कुछ धार्मिक विद्वानों और संतों का मत है कि सनातन परंपरा में प्रेम और संबंधों को मनाने के लिए अलग-अलग पावन तिथियां निर्धारित हैं।

PunjabKesari Valentines

धर्म शास्त्रों के अनुसार प्रेम उत्सव कब मनाएं?
कथावाचक पुंडरीक महाराज के अनुसार, सनातन धर्म में प्रेम, मातृत्व, पितृत्व और मित्रता जैसे संबंधों को विशेष पर्वों से जोड़ा गया है। उनके अनुसार हिंदू समाज को 14 फरवरी के बजाय निम्न तिथियों पर इन उत्सवों को मनाना चाहिए:

PunjabKesari Valentines Day

शरद पूर्णिमा को मनाएं ‘प्रेम उत्सव’
धर्म शास्त्रों के अनुसार आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा, जिसे शरद पूर्णिमा कहा जाता है, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक मानी जाती है।

मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ अमृत वर्षा करता है। इसे दांपत्य प्रेम और सौभाग्य से जोड़ा जाता है। इसलिए कुछ संतों का मत है कि हिंदू परंपरा में प्रेम दिवस इसी दिन मनाया जाना अधिक उपयुक्त है।

PunjabKesari Valentines Day

महाशिवरात्रि को ‘फादर्स डे’ के रूप में
संतों के अनुसार भगवान शिव को ‘जगत पिता’ माना गया है। इसलिए महाशिवरात्रि को पितृ स्वरूप भगवान शिव के सम्मान में ‘फादर्स डे’ के रूप में मनाने की बात कही जाती है।

PunjabKesari Valentines Day

नवरात्रि में ‘मदर्स डे’ का भाव
मां शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्रि मातृत्व और शक्ति का प्रतीक है। विशेष रूप से चैत्र नवरात्रि से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। ऐसे में इसे मातृत्व सम्मान दिवस के रूप में मनाने का सुझाव दिया गया है।

PunjabKesari Valentines Day

हनुमान प्राकट्य दिवस को ‘फ्रेंडशिप डे’
मित्रता के सर्वोत्तम उदाहरण के रूप में भगवान हनुमान और भगवान श्रीराम का संबंध उल्लेखित किया जाता है। हनुमान जी ने श्रीराम और सुग्रीव के बीच मित्रता स्थापित कर आदर्श मित्रता का उदाहरण प्रस्तुत किया। इसलिए हनुमान जयंती को फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाने की बात कही जाती है।

हरियाली तीज को ‘पर्यावरण दिवस’
प्रकृति और हरियाली से जुड़े पर्व हरियाली तीज को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के रूप में मनाने का सुझाव भी दिया गया है।

वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को वैश्विक स्तर पर प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। वहीं कुछ धार्मिक विचारधाराओं के अनुसार, सनातन परंपरा में प्रेम, मातृत्व, पितृत्व और मित्रता के उत्सव के लिए अलग-अलग पावन तिथियां निर्धारित हैं।

यह विषय आस्था और व्यक्तिगत विचारों से जुड़ा है। लोग अपनी श्रद्धा, संस्कृति और परंपरा के अनुसार इन उत्सवों को मनाने के लिए स्वतंत्र हैं।

PunjabKesari Valentines

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News