Valentine’s Day 2026: वैलेंटाइन डे पर है शनि की नजर, प्रेम संबंधों में इन गलतियों से बचने की सलाह
punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 07:33 AM (IST)
Valentine’s Day 2026: हर साल 14 फरवरी को दुनिया भर में वैलेंटाइन डे प्यार और भावनाओं के उत्सव के रूप में मनाया जाता है, लेकिन वैलेंटाइन डे 2026 इस बार कुछ अलग और खास रहने वाला है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन बेहद संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि इस वर्ष वैलेंटाइन डे शनिवार को पड़ रहा है और इसी दिन शनि त्रयोदशी का संयोग बन रहा है।
ज्योतिष और हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार, शनि देव को कर्म, न्याय और सत्य का देवता माना जाता है, जबकि प्रेम और आकर्षण के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। ऐसे में जब प्रेम का दिन शनि की तिथि से प्रभावित हो, तो रिश्तों की परीक्षा होना स्वाभाविक माना जाता है।

शनि त्रयोदशी और वैलेंटाइन डे का ज्योतिषीय प्रभाव
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शनि त्रयोदशी के प्रभाव से इस वैलेंटाइन डे पर पुराने झगड़े, दबे हुए मतभेद, झूठे वादे या अधूरी बातें सामने आ सकती हैं। जो रिश्ते ईमानदारी और विश्वास पर टिके हैं, वे इस परीक्षा में और मजबूत हो सकते हैं, लेकिन नए या कमजोर संबंधों में तनाव, गलतफहमी या दूरी बढ़ने की आशंका है। इसलिए इस दिन संयम और समझदारी बेहद जरूरी मानी गई है।

वैलेंटाइन डे 2026 पर न करें ये गलतियां
चमड़े और धारदार चीजें गिफ्ट न करें
शनि से जुड़ी मान्यताओं के अनुसार, इस दिन चमड़े की वस्तुएं, चाकू या धारदार चीजें उपहार में देना अशुभ माना जाता है। इसके बजाय स्टील, नीले रंग की वस्तुएं, रुद्राक्ष या आध्यात्मिक प्रतीक गिफ्ट करना बेहतर रहेगा।
शराब और भारी भोजन से बचें
शनि त्रयोदशी के दिन मद्यपान और भारी भोजन वर्जित माना गया है। इस दिन सात्विक और शाकाहारी भोजन करने से मानसिक संतुलन बना रहता है और रिश्तों में स्थिरता आती है।

झूठ और धोखे से रहें दूर
शनि देव को सत्य का न्यायाधीश माना जाता है। इस दिन छोटा झूठ, बात छिपाना या धोखा रिश्ते में बड़ी दरार पैदा कर सकता है।
अपने पार्टनर से साफ और ईमानदार संवाद करना सबसे शुभ रहेगा।
जल्दबाजी और बड़े वादों से बचें
इस वैलेंटाइन डे पर जल्दबाजी में कमिटमेंट, बड़े वादे, भावनाओं में बहकर लिए गए फैसले भविष्य में परेशानी बन सकते हैं। इसके बजाय दान-पुण्य, सेवा और संयम अपनाना शनि की कृपा पाने का सरल उपाय माना गया है।
Valentine’s Day 2026 प्रेम की सच्चाई को परखने का दिन बन सकता है। यह समय दिखावे से ज्यादा सच, संयम और स्थिरता का है। जो रिश्ते इन मूल्यों पर टिके होंगे, वे शनि की परीक्षा में खरे उतरेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
