Valentine Week 2026: 7 फरवरी से 14 फरवरी तक चलेगा प्यार का जश्न, जानिए हर दिन का मतलब और पूरी लिस्ट
punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 06:30 PM (IST)
Valentine Week 2026: हर साल फरवरी का दूसरा सप्ताह प्यार, रिश्तों और भावनाओं को समर्पित होता है, जिसे वैलेंटाइन वीक कहा जाता है। यह सप्ताह खासतौर पर युवाओं और प्रेमी जोड़ों के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दौरान कपल्स अपने रिश्ते को नए अंदाज़ में जीते हैं और एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इज़हार करते हैं।
साल 2026 में वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जो 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ समाप्त होगी। इस पूरे सप्ताह के हर दिन का अपना एक खास अर्थ और महत्व होता है। अगर आप भी वैलेंटाइन वीक को खास और यादगार बनाना चाहते हैं, तो इसकी पूरी लिस्ट और हर दिन का मतलब जानना जरूरी है।

Valentine Week 2026 क्यों है खास?
वैलेंटाइन वीक न सिर्फ प्रेमियों के लिए, बल्कि रिश्तों में नई ऊर्जा, भरोसा और अपनापन भरने का अवसर होता है। सही तरीके से मनाया जाए तो यह सप्ताह रिश्तों को और मजबूत बना सकता है।

Valentine Week 2026 कब से कब तक?
शुरुआत: 7 फरवरी 2026
समापन: 14 फरवरी 2026
Valentine Week 2026 List वैलेंटाइन वीक की पूरी लिस्ट

7 फरवरी – Rose Day
रोज़ डे से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है। इस दिन गुलाब देकर प्यार, दोस्ती और स्नेह का इज़हार किया जाता है।
लाल गुलाब: सच्चा प्यार
पीला गुलाब: दोस्ती
गुलाबी गुलाब: प्रशंसा

8 फरवरी – Propose Day
प्रपोज़ डे अपने दिल की बात कहने का सबसे अच्छा मौका होता है। इस दिन लोग अपने क्रश या पार्टनर को रिश्ते या शादी के लिए प्रपोज करते हैं।

9 फरवरी – Chocolate Day
चॉकलेट डे रिश्तों में मिठास घोलने का दिन है। इस दिन चॉकलेट गिफ्ट कर अपने रिश्ते में खुशियों और प्यार की मिठास बढ़ाई जाती है।

10 फरवरी – Teddy Day
टेडी डे पर सॉफ्ट और क्यूट टेडी गिफ्ट किए जाते हैं, जो केयर, मासूमियत और अपनापन दर्शाते हैं। यह दिन प्यार भरे एहसासों को जताने का प्रतीक है।

11 फरवरी – Promise Day
इस दिन कपल्स एक-दूसरे से भरोसे और साथ निभाने के वादे करते हैं। प्रॉमिस डे रिश्तों को मजबूत करने का खास अवसर माना जाता है।

12 फरवरी – Hug Day
हग डे अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाता है। एक सच्ची झप्पी बिना शब्दों के भी प्यार और भरोसे का एहसास करा देती है।

13 फरवरी – Kiss Day
किस डे रिश्ते में रोमांस और नज़दीकियों को बढ़ाने का दिन होता है। यह भावनात्मक जुड़ाव को और गहरा करता है।
14 फरवरी – Valentine’s Day
वैलेंटाइन वीक का सबसे खास दिन। इस दिन कपल्स खुलकर अपने प्यार का जश्न मनाते हैं और अपने रिश्ते को सेलिब्रेट करते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
