वैष्णो देवी और अमरनाथ की यात्राएं छठे दिन भी रहीं स्थगित

punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2026 - 07:58 AM (IST)

कटड़ा (अमित): अमरनाथ व माता वैष्णो देवी यात्रा शुक्रवार लगातार छठे दिन भी अस्थायी रूप से स्थगित रही। जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश व यात्रा मार्ग पर भूस्खलन तथा पत्थर गिरने के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर यात्राओं पर अस्थायी रूप से रोक लगाई हुई है। 

एक आधिकारिक परामर्श में कहा गया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी प्रतिकूल मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए अमरनाथ जी व माता वैष्णो देवी यात्राएं अगले आदेश तक स्थगित रहेंगी। इसके अनुसार श्रद्धालुओं को लेकर यात्रा पर जा रहे किसी भी वाहन को जम्मू, ऊधमपुर या रामबन से श्रीनगर की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू, कठुआ, सांबा, ऊधमपुर, रामबन और बनिहाल के आधार शिविरों तथा आश्रय स्थलों में 15,000 से अधिक श्रद्धालु रुके हुए हैं। कश्मीर की ओर किसी भी प्रकार की आवाजाही रोकने के लिए राजमार्ग पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News