Uttarakhand news : नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे के कारसेवा प्रमुख की गोली मारकर हत्या

punjabkesari.in Friday, Mar 29, 2024 - 08:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

देहरादून/रुद्रपुर (प.स.): उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे के कारसेवा डेरा प्रमुख की दो बाइक सवार हमलावरों ने बृहस्पतिवार को तड़के गुरुद्वारा परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी.) मंजूनाथ ने संवाददाताओं को बताया कि गोली लगने से घायल बाबा तरसेम सिंह को खटीमा के एक अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा, “ हमारे पास हमलावरों की (सी.सी.टी.वी. कैमरे की) वीडियो है, जिसमें वे साफ दिख रहे हैं। वे दोनों सिख हैं।” 

उन्होंने कहा कि घटना के बाद वे फरार हो गए। नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा सिखों के लिए श्रद्धेय स्थान है जो राज्य के ऊधम सिंह नगर जिले में रुद्रपुर-टनकपुर मार्ग पर स्थित है। मंजूनाथ ने बताया कि सी.सी.टी.वी. फुटेज में दिख रहा है कि सुबह करीब सवा 6 बजे हमलावर गुरुद्वारे में प्रवेश करते हैं और फिर वे सिंह को राइफल से गोली मार देते हैं। उन्होंने बताया कि गोली मारने वाला शख्स बाइक पर पीछे बैठा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News