Guru Tegh Bahadur Sahib Shaheedi Diwas: गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं शहीदी शताब्दी पर होंगे कार्यक्रम आयोजित

punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2026 - 10:24 AM (IST)

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी की ओर से गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं शहीदी शताब्दी की संपूर्णता पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गुरु तेग बहादुर और उनके साथ शहीद हुए भाई मती दास, भाई सती दास एवं भाई दयाला की शहीदी शताब्दी की संपूर्णता पर 26 सितम्बर से सहज पाठ शुरू होंगे।  

कमेटी अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका, महासचिव सरदार जगदीप सिंह काहलौं ने कहा है कि कमेटी ने नौवीं पातशाही गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं शहीदी शताब्दी की संपूर्णता, जो 14 दिसम्बर 2026 को आ रही है, इस संबंध में कार्यक्रमों की योजना बनाई है। गुरु तेग बहादुर साहिब और उनके साथ शहीद हुए महान गुरसिख भाई मती दास, भाई सती दास एवं भाई दयाला की 350वीं शहीदी शताब्दी की संपूर्णता को समर्पित भाई लखी शाह वणजारा हॉल, रकाब गंज साहिब में 26 सितम्बर को सुबह 11 बजे सहज पाठ की आरंभता श्रद्धा और भावना से करवाई जा रही है। जो भी सहज पाठ करना चाहे वह नाम लिखवा सकता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News