तुलसी विवाह: आज के दिन करें इन मंत्रों का उच्चारण, सुख-समृद्धि में होगी बढ़ोतरी

punjabkesari.in Monday, Nov 15, 2021 - 11:22 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज यानि 15 नवंबर को  तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाएगा। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार इस दिन तुलसी माता और श्री हरि विष्णु के शालीग्राम स्वरूप का विवाह संपन्न किया जाता है। इसके अलावा इस दिन विधि वत रूप से तुलसी के पौधे का पूजन करने का विधान है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में इस दिन से जुड़ी पूजन विधि के साथ उपाय तथा मंत्र आदि बताए गए हैं। तो वहीं वास्तु शास्त्र में भी इसे पावन माना जाता है। बल्कि कहा जाता है घर में हरा-भरा तुलसी का पौधा परिवार की पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक है। यही कारण है इनकी पूजा का वर्तमान समय में इतना महत्व है। 

तो आइए आज तुलसी विवाह से इस शुभ अवसर पर आपको बताते हैं कि तुलसी पूजन के समय किन मंत्रों का जप करना चाहिए। ज्योतिष मान्यता है कि इन मंत्रों का उच्चारण करने से व्यक्ति को अपने जीवन में रोक, शोक, बीमारी-व्याधि आदि से छुटकारा मिलता है तथा जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है। 

घर में हरा-भरा तुलसी का पौधा परिवार की पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक है। तुलसी पौधे को जल चढ़ाते हुए यह विशेष मंत्र बोला जाए तो समृद्धि का वरदान 1000 गुना बढ़ जाता है। रोग, शोक, बीमारी-व्याधि आदि से छुटकारा मिलता है।

महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी
आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते।।

धार्मिक व वास्तु शास्त्रों के अनुसार तुलसी की प्रतिदिन पूजन करने से घर में धन-संपदा, वैभव, सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती हैं। प्रतिदिन मां तुलसी से मनोकामना कही जाए तो वह भी निश्चित रूप से पूरी होती है। यहां जानें मां तुलसी के दिव्य मंत्र :

तुलसी स्तुति मंत्र :
देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः
नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये।।

तुलसी पूजन मंत्र
तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।
धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।
लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।
तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।

तुलसी नामाष्टक मंत्र...
वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी।
पुष्पसारा नंदनीय तुलसी कृष्ण जीवनी।।
एतनामांष्टक चैव स्त्रोतं नामर्थं संयुतम।
य: पठेत तां च सम्पूज्य सौश्रमेघ फलंलमेता।।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News