Tulsi Vivah: खत्म हुआ इंतजार, वर्ष 2023 में इस दिन किया जाएगा तुलसी विवाह

punjabkesari.in Friday, Nov 17, 2023 - 08:15 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Tulsi Vivah: हिंदू धर्म में जिस तरह करवाचौथ और दिवाली को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। उसी तरह तुलसी विवाह भी अपने आप में एक बहुत ही खास दिन है। तुलसी विवाह के बाद से ही सारे मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। मान्यताओं के अनुसार कार्तिक माह में आने वाली देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु अपनी योग निद्रा से जागते हैं और उसके अगले दिन तुलसी और भगवान विष्णु स्वरूप शालीग्राम का विवाह किया जाता है। तो चलिए जानते हैं वर्ष 2023 में किस दिन किया जाएगा तुलसी विवाह।

PunjabKesari Tulsi Vivah

Tulsi marriage date तुलसी विवाह तिथि
पंचांग के अनुसार 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। उसके अगले दिन द्वादशी तिथि यानि 24 नवंबर को तुलसी जी का विवाह होगा। हिंदू धर्म में इस दिन के बाद से ही सारे मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। इस दिन लोग अपने घरों में तुलसी और शालिग्राम का विवाह रचाते हैं। मान्यता है ऐसा करने से व्यक्ति को जगत के पालनहार की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

Auspicious time for Tulsi marriage तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त
पंचांग और ज्योतिषियों के अनुसार 24 नवंबर को तुलसी विवाह का शुभ समय सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक है। इसके अलावा दोपहर 1:54 बजे से दोपहर 2:38 बजे का तक समय भी तुलसी विवाह के लिए बहुत शुभ है।

Puja karne ki vidhi इस तरह करें पूजा
तुलसी विवाह के दिन भगवान सत्यनारायण की कथा सुनने या पढ़ने से बहुत लाभ प्राप्त होता है। इसके बाद शाम के समय तुलसी के पौधे और शालीग्राम को स्नान करवाएं।

इस दिन तुलसी मां को लाल चुनरी, बिंदी और गहनों के साथ दुल्हन सा सजाया जाता है। मां तुलसी के भक्त विधि-विधान के साथ उनकी पूजा करते हैं और इसके बाद एक धागे का उपयोग करके भगवान शालिग्राम को बांध दें।

PunjabKesari Tulsi Vivah

Maa Tulsi worship mantra मां तुलसी का पूजन मंत्र

तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।
धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।
लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।
तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।  

PunjabKesari Tulsi Vivah

पूजा के दौरान इस मंत्र का जाप करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News