Trigrahi Yog 2025: मई की शुरुआत में इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत की तिजोरी
punjabkesari.in Wednesday, Apr 30, 2025 - 07:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Trigrahi Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब एक ही राशि में तीन ग्रहों का संयोग होता है, तो उसे त्रिग्रही योग कहा जाता है। यह योग जब बनता है, तब कुछ राशियों की किस्मत अचानक बदल सकती है। मई 2025 की शुरुआत में एक विशेष त्रिग्रही योग बन रहा है, जो तीन भाग्यशाली राशियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन और समृद्धि लेकर आ सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि यह योग कब बन रहा है, इसका क्या प्रभाव होगा और किन तीन राशियों के लिए यह समय सबसे शुभ रहेगा। सबसे पहले 7 मई को बुध राशि परिवर्तन करेंगे। इसके बाद मीन में शुक्र, शनि और राहु विराजमान होंगे। यह योग 18 मई तक बना रहेगा।
The luck of these three zodiac signs will shine इन तीन राशियों की चमकेगी किस्मत
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग जो लोग विदेश व्यापार या नौकरी से जुड़े हैं, उन्हें अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है। कला, संगीत, फैशन, फिल्म, डिजाइनिंग या लेखन जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को मान-सम्मान और धन लाभ मिलेगा। निवेश या सट्टा क्षेत्र में लाभ संभव है। पुराने रोगों से राहत मिल सकती है और मानसिक शांति का अनुभव होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए कोई लंबित कार्य इस समय पूर्ण हो सकता है। भाग्य आपके साथ रहेगा, जिससे नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सैलरी इंक्रीमेंट के संकेत मिल सकते हैं। उच्च अधिकारियों से सराहना मिल सकती है। यदि आप विदेश में पढ़ाई या नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है। आप किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं या किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए छात्रों के लिए यह समय अत्यंत अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। लव लाइफ में नई शुरुआत हो सकती है, पुराने मतभेद समाप्त होंगे। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जो लोग संतान की इच्छा रखते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। यह समय नया कुछ सीखने और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सर्वोत्तम है।
मीन राशि
मीन राशि के लिए ये योग बेहद ही शानदार रहने वाला है। यदि आपका कोई काम रुका हुआ था तो वो पूरा हो सकता है। किसी भी जगह निवेश करने के लिए ये समय बेहद ही शानदार रहेगा। व्यापार में मनचाहा फायदा मिलने की सम्भावना है। जो लोग सिंगल है उनके लिए उनकी शादी होने की सम्भावना है। घर की खुशियों में बढ़ोतरी होने की सम्भावना है।