सूर्य का कुंभ राशि में गोचर, कष्टकारी या लाभकारी

punjabkesari.in Saturday, Feb 11, 2017 - 03:24 PM (IST)

सनातन धर्म में सूर्य को नारायण की उपाधि प्राप्त है, अतः सूर्य सृष्टि का स्वरूप है जो पालक रूप में प्रत्यक्ष है। सौर्यमंडल में सूर्य को नवग्रह का स्वामी माना गया है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्य आत्मा, स्वास्थ्य, पिता और उदारवादी जीवनशैली का प्रतिनिधित्व करते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य को पूर्वजों का प्रतिनिधि माना जाता है। इस साल सूर्य देव रविवार दिनांक 12.02.17 को मकर राशि को त्यागकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य देव मंगलवार दिनांक 14.03.17 तक कुंभ राशि में संचरण करेंगे और फिर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के कुंभ राशि में गोचर से कुंभ संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। कुंभ संक्रांति का पुण्य काल रविवार दिनांक 12.02.17 दोपहर 12:35 से शाम 18:05 तक रहेगा। जिसकी अवधि 5 घंटे 29 मिनट रहेगी। संक्रांति पल रात 20:50 पर होगा। सूर्य का कुंभ राशि में गोचर का सभी राशियों पर अच्छा या बुरा असर पड़ेगा। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि आपकी राशि पर सूर्य के कुंभ में गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा।


मेष: समय खुशियां लेकर आएगा। स्वभाव परोपकारी रहेगा। आर्थिक दृष्टि से समय लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी को धन लाभ होगा। जन कल्याण के कार्यों में हिस्सा लेंगे। पिता के लिए समय समृद्धशाली रहेगा। 

 

वृष: पारिवारिक जीवन प्रभावित होगा। मन में असंतुष्टि का भाव रहेगा। आर्थिक लाभ होने के योग हैं। भाषा में कटुता आएगी। वाणी पर संयम रखें व सोच-समझ कर बोलें। सेहत गड़बड़ा सकती है अतः ध्यान दें।

 

मिथुन: भाग्य साथ देगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रयासों से लाभ मिलेगा। इच्छाशक्ति में बढ़ौतरी होगी। लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं। धार्मिक कामों में सक्रिय रहेंगे। धोखेबाज प्रवृत्ति के लोगों से सावधान रहें।

 

कर्क: समय मुश्किलें लेकर आएगा। आर्थिक नुकसान की संभावना है। मानसिक शांति भंग हो सकती है। मान-सम्मान को चोट पहुंचेगी। आध्यात्मिक प्रवृत्ति की ओर झुकाव बढ़ेगा। बेवजह यात्रा करनी पड़ सकती है।

 

सिंह: क्रोध की प्रवृत्ति बढ़ेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें। ऑफिस पर मान-सम्मान में वृद्धि होगी। समय सांझेदारी हेतु बेकार है। दांपत्य में पार्टनर संग विवाद होने पर तनाव रहेगा। लव पार्टनर की ओर झुकाव बढ़ेगा।

 

कन्या: विरोधियों पर हावी रहेंगे। कानूनी विवाद का फैसला पक्ष में आएगा। परिश्रम के उत्तम फल की प्राप्ति होगी। सामर्थ्य की बदौलत लक्ष्यों को हासिल करेंगे। कामकाज में तेजी लाएं व नकारात्मकता से दूर रहें।

 

तुला: आर्थिक लाभ के योग हैं। बिज़नैस में तरक्की के अवसर मिलेंगे। छात्रों हेतु समय प्रतिकूल है। संतान की सेहत खराब रह सकती है। लव लाइफ में गलतफहमीवश तनाव रहेगा। बेवजह शक करने से बचें।

 

वृश्चिक: समय अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। ऑफिस में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। किसी विषय पर ज़रुरत से ज्यादा सोच-विचार न करें। माता का ख्याल रखें। जीवनसाथी को सम्मान मिलेगा।

 

धनु: निर्धारण क्षमता अच्छी रहेगी। भाई-बहनों को कष्ट होने के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। मौज-मस्ती या काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा के योग हैं।

 

मकर: आर्थिक लाभ के योग हैं। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त हो सकता है। आध्यात्मिक कार्यों की ओर झुकाव होगा। ऑफिस में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। संयमित भाषा का इस्तेमाल करें। 

 

कुंभ: संक्रमण के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ऑफिस में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। लव लाइफ में मजबूती आएगी। सामाजिक जीवन में सक्रिय रहें। स्वयं को लोगों से दूर न रखें। हर परिस्थिति में संयम से काम लें।

 

मीन: समय मंगलकारी रहेगा। सरकारी कर्मचारियों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। स्वयं में अहंकार का भाव आ सकता है। माता का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। परिश्रम का अच्छा फल प्राप्त होगा।

 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News