आपका राशिफलः 15 सितंबर, 2019

punjabkesari.in Sunday, Sep 15, 2019 - 09:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज तारीख 15.09.19, आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इसके साथ ही चंद्र मीन राशि व उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का योग है। जानकारी के लिए बता दें कि आज से हिंदू पंचांग का सातवां माह आश्विन अर्थात क्वार शुरू है। कहते हैं कि इस माह पौधे लगाने का बड़ा महत्व होता है। इस बात से तो सब वाकिफ ही हैं कि चातुर्मास चल रहा है और ये चातुर्मास के तीसरे महीने की शुरुआत है। इस दौरान हर माह में किसी न किसी चीज़ को खाने की मनाही होती है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज दूसरा श्राद्ध है। श्राद्ध पितरों की आत्मा को मुक्ति दिलाने के लिए किए जाते हैं। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

भाग्यांक 9

शुभरंग नारंगी

शुभदिशा दक्षिण

राहुकाल 16:51 से 18:23

श्राद्धकाल 11:52 से 15:56 

सर्वार्थसिद्धियोग 06:10 से 01:45

आश्विन प्रारंभ, दूज श्राद्ध

स्पेशल: आजसे हिंदू पंचांग का सातवां माह आश्विन अर्थात क्वार शुरू है। इसमें पौधे लगाना शुभ रहता है। इसमे महालया मनाया जाता है। आज के विशेष उपायों से सौंदर्य की प्राप्ति, मनोरोग से मुक्ति, सांसरिक सुखों की प्राप्ति, रोगों का निवारण।

विशेष उपाय: दक्षिणमुखी होकर सफ़ेद वस्त्र पर पितृयंत्र स्थापित करके विधिवत पूजा करें। सफ़ेद चंदन की माला से विशेष मंत्र ॐ सत्यनारायणाय नमः जपें। पितृयंत्र पर गाय का घी चढ़ाकर ब्राह्मण को दान करें। सौंदर्य की प्राप्ति होगी।

बर्थड़े विशेष: दूध में अपनी छाया देखकर पितृओं पर चढ़ाकर किसी कुत्ते को पिलाए। मनोरोग से मुक्ति मिलेगी।

एनिवर्सरी विशेष: पितरों पर सफ़ेद साड़ी चढ़ाकर विधवा को दान करें।

आज का विशेष उपाय: पानी में तिल व जोव मिलकर सूर्य को अर्ध्य दें। रोगों का निवारण होगा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News