आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Wednesday, Jun 05, 2024 - 07:36 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 5 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बुद्धिमान और चतुर होते हैं। ये लोग अक्सर परिस्थितियों से बाहर निकलने का रास्ता अपने बुद्धि चातुर्य से निकालते हैं। इन लोगों की शिक्षा भी अच्छी रहती है। ये लोग नौकरी की अपेक्षा स्वयं के कारोबार में ज्यादा रुचि रखते हैं। मूलांक 5 वाले जातक हंसमुख होते हैं। इन्हें दूसरे लोगों से बातचीत करना और मित्र बनाना अच्छा लगता है। लोग इनकी बातों से प्रभावित रहते हैं और इनसे बात करना पसंद करते हैं। इनके मित्र अधिक संख्या में होते हैं परंतु बहुत गहरी मित्रता कुछ कम ही लोगों के साथ होती है। मूलांक 5 वाले जातक दूसरों के साथ बात करने में हिचकिचाते नहीं हैं। इन लोगों में अद्भुत वाककला होती है। ये लोग मार्केटिंग, सेल्स, कम्युनिकेशन इत्यादि क्षेत्रों में अच्छा नाम कमाते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए अच्छे परिणाम वाला रहेगा। इस साल नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार प्राप्त होंगे। इस वर्ष सरकारी काम बनने के भी योग बनते हैं। जून के महीने में आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। यात्राओं से भी लाभ होगा। जुलाई के महीने का समय कार्यभार की अधिकता के कारण व्यस्त रहेगा। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। अगस्त के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें और उतावलेपन में आकर परिस्थितियों को खराब करने से बचें। सितंबर के महीने का समय नौकरी और व्यवसाय के नजरिए से अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। अक्टूबर के महीने में निजी जरूरत पर नकदी धन खर्च होगा। नवंबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। दिसंबर के महीने में किसी काम को जल्दी करने के लिए शॉर्टकट अपने की कोशिश करेंगे। विदेशी काम की तरफ मन आकर्षित हो सकता है।
वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में मां के साथ किसी बात पर अनबन होने की संभावना बनती है। फरवरी के महीने में कामकाज को आगे बढ़ने का विचार कर सकते हैं परंतु बड़ों के साथ कुछ मतभेद होने की संभावनाएं भी बनती है। मार्च के महीने में आधुनिकता को अपनाकर अपने काम को सुगमता से पूरा करने की कोशिश करेंगे। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं। मई के महीने का समय निजी जीवन के नजरिए से अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय: इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गणेश भगवान की आराधना करें। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। परनिंदा से परहेज करें। किसी की झूठी गवाही न दें। हरी मूंग की दाल पानी में भिगोकर पक्षियों को डालें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। घर में कोई खराब वाद्य यंत्र न रखें। कोई गैर सरकारी काम न करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com