Chandra Grahan: साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के दौरान बरतें ये सावधानियां, जीवन में नहीं पड़ेगा किसी भी तरह का बुरा प्रभाव

punjabkesari.in Wednesday, Sep 18, 2024 - 07:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Lunar Eclipse 2024: धार्मिक दृष्टिकोण से ग्रहण लगने की घटना शुभ नहीं मानी जाती है। इस बार साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण भाद्रपद की पूर्णिमा तिथि यानी आज 18 सितंबर दिन बुधवार को लग रहा है लेकिन भारत में यह नहीं दिखाई देगा, जिसकी वजह से सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। सूतक काल को अशुभ समय माना जाता है और कहा जाता है कि सूतक काल के दौरान कोई भी काम नहीं करना चाहिए। सूतक काल के दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है। तो आइए जानते हैं कि ग्रहण के बुरे प्रभावों से बचने के लिए कौन-कौन सी सावधानी बरतनी चाहिए।

PunjabKesari Chandra Grahan

Take these precautions during lunar eclipse चंद्र ग्रहण के समय बरतें ये सावधानियां
ग्रहण के दौरान खाने-पीने की चीजों को बनाने और खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि खाने-पीने की चीजों को ग्रहण के दौरान वर्जित माना जाता है।

PunjabKesari Chandra Grahan

ग्रहण के समय कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए और न ही घर में पाठ-पूजा जैसी चीजें करने की भूल करनी चाहिए।

PunjabKesari Chandra Grahan

संभव हो सके तो ग्रहण के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल कर रखें।

चंद्र ग्रहण के दौरान नुकीली चीजें जैसे- कैंची, सुई और चाकू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इन चीजों के प्रयोग को शुभ नहीं माना जाता है।
 PunjabKesari Chandra Grahan
ग्रहण के दौरान मंत्रों का उच्चारण करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से ग्रहण के बुरे प्रभावों से बचा जा सकता है।
 
चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद गंगाजल का छिड़काव करके घर को शुद्ध करें और इसके बाद स्नान कर पूजा घर में दीपक जलाएं।  

PunjabKesari Chandra Grahan


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News