आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Monday, Jun 03, 2024 - 12:54 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 3 जून में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक और सात्विक स्वभाव के होते हैं। ये लोग धर्म को मानने वाले होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक परंपरावादी होते हैं। ये लोग घर और समाज में चली आ रही मान्यताओं का सम्मान करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक समझदार, अनुभवी और बुद्धिमान होते हैं। ये लोग अपनी शिक्षा में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक जिस भी क्षेत्र में कार्य करते हैं उसमें निपुण होते हैं। इन लोगों का अनुभव प्रायः इनकी उम्र से अधिक होता है। इन लोगों का व्यक्तित्व और आभामंडल काफी आकर्षक होता है। लोग इनकी सूझबूझ, इनके अनुभव और इनके ज्ञान से काफी प्रभावित होते हैं और इनसे हर कार्य में सलाह मशवरा करना अच्छा समझते हैं। लोग मूलांक 3 वाले जातकों से दोस्ती करना, इन के आसपास बने रहना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक मेहनती और स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग हर काम को मन लगाकर करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों में दूसरों के प्रति दया भावना होती है। यह लोग दूसरों की सहायता करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। कार्य की गति थोड़ी धीमी रहेगी लेकिन मेहनत करने से अच्छे परिणाम भी प्राप्त होंगे। जून के महीने में कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। जुलाई के महीने का समय वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि करेगा। अगस्त के महीने में आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। सितंबर के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामलों में परिणाम आपके हक में आने की संभावनाएं बनती हैं। अक्टूबर के महीने का समय दृढ़ संकल्प के साथ अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए अच्छा रहेगा। नवंबर के महीने में किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बनाएंगे। सरकारी काम भी पूरे हो सकते हैं। दिसंबर के महीने में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में समाज सेवा के कार्य में भागीदार बनेंगे। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। फरवरी के महीने में नौकरी के तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। निजी जीवन की तरफ थोड़ा कम ध्यान दे पाएंगे। मार्च के महीने में विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। अप्रैल के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यवसाय में तरक्की के योग बनते हैं। मई के महीने का समय हालांकि थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी प्रलोभन में आकर कोई काम न करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपनी अद्भुत सोच को एक अच्छे मार्गदर्शन के साथ आकार देने की कोशिश करें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। कर्मचारी वर्ग के व्यक्ति के साथ अपने स्वभाव को विनम्र बनाकर रखें। काले कुत्ते की सेवा करें। कानों में सोना धारण करें। परनिंदा से परहेज करें। यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News