आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Wednesday, May 01, 2024 - 07:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 1 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है जिन के स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी होते हैं। इनको अपने जीवन में मान-सम्मान और आदर प्राप्त होता है। इन लोगों का रवैया काफी रौबदार होता है। मूलांक 1 वाले लोगों के चेहरे पर एक अद्भुत तेज देखने को मिलता है। मूलांक 1 वाले जातक अपने जीवन में सत्ता और अधिकार प्राप्त करते हैं। इन लोगों में सब परिस्थितियों को देख-परख कर एक उत्तम निर्णय लेने की शक्ति होती है। ये लोग अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं। मूलांक 1 वाले जातक एक अच्छे प्रबंधक के रूप में कार्य करते हैं। ये लोग जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं, इन्हें स्वतः ही सत्ता, अधिकार, नेता या प्रबंधक जैसे पद प्राप्त हो जाते हैं। जिनका ये लोग बखूबी वहन करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। ये लोग सबकी सुन लेते हैं परंतु निर्णय अपनी बुद्धि और समझ के अनुसार ही लेते हैं। मूलांक 1 वाले जातक किसी के अधीन रहकर कार्य नहीं कर सकते। इन लोगों को राजनीति में भी अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 1 वाले जातकों का अपने परिवार में पिता के साथ अधिक स्नेह होता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। इस साल कामकाज में भी परिवर्तन संभव हैं। कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें। इस साल सोशल मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों के लिए भी समय अहम रहेगा। मई के महीने का समय सरकारी कामों के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। जून के महीने में नकदी धन अधिक खर्च होगा। जुलाई के महीने का समय व्यापार और व्यावसायिक नजरिया से अच्छा रहेगा। काम में बढ़ोतरी और पदोन्नति के योग बनते हैं। अगस्त के महीने का समय सोच-समझ कर बिताएं। किसी काम को जल्दी करने के लिए अनैतिक रास्ता अपनाने की कोशिश न करें, अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। सितंबर के महीने में कोई बड़ा फैसला घर के बड़ों की सलाह से लेने में ही लाभ रहेगा। अक्टूबर के महीने का समय वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि करेगा। नवंबर के महीने में मां-बेटे के संबंध अच्छे होंगे। कोई सरकारी लाभ भी प्राप्त हो सकता है। दिसंबर के महीने में कार्यभार की अधिकता बढ़ी रहेगी। अनचाही खर्च सामने आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में थोड़े मनमुटाव की संभावना बनती है।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। फरवरी के महीने में काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिलेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावना बनती है। मई के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं। आपके स्वभाव में रूखापन जन्म ले सकता है। अप्रैल के महीने का समय मिला-जुला रहेगा। दोस्तों की सहायता से काम पूरे होंगे परंतु अपने क्रोध पर काबू रखें अन्यथा नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें। छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। तांबे के पात्र में साबुत हरी मूंग की दाल भरकर मंदिर में रखकर आएं। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। कोई अनैतिक काम करने से बचें। यथा संभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहे। गुड़ और शहद का सेवन करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News