आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2024 - 07:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 19 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातकों का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। ये लोग शान शौकत और रौब से रहना पसंद करते हैं। इनको अपने जीवन काल में शक्ति और सत्ता प्राप्त होती है। मूलांक 1 वाले जातक मान-सम्मान, यश, प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं। इन लोगों में अच्छे नेता और प्रबंधक के गुण होते हैं। मूलांक 1 वालों की निर्णायक शक्ति अच्छी होती है। इन लोगों में सही और गलत की समझ होती है। ये लोग अच्छे से सोच-समझकर परिस्थितियों के अनुरूप फैसला लेते हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग स्वतंत्र विचारधारा के धनी होते हैं। जल्दी से किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करते। परंतु इन्हें अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करने से बचना चाहिए, अन्यथा इन्हें नकारात्मक परिणामों का सामना करना पड़ता है। ये लोग अपने काम के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं होते। इन्हें स्वतंत्र रूप से काम करना पसंद होता है। ये लोग हमेशा ऊर्जावान और उत्साहित रहते हैं। एक बार जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं। मूलांक 1 वाले जातक राजनीति के क्षेत्र में भी सफल होते हैं।

PunjabKesari   Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस वर्ष कामकाज में तरक्की के योग बनते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। गुरुजनों एवं घर के बड़ों से संबंध अच्छे होंगे। मार्च के महीने का शेष समय निजी जीवन में ज्यादा सक्रिय रहेगा। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। अप्रैल के महीने में कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती हैं। सरकारी काम भी पूरे होने के योग बनते हैं। हालांकि मई के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। आलस्य के कारण काम को आने वाले समय पर डालने की कोशिश करेंगे। जून के महीने में खेलकूद से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। जुलाई के महीने में किसी नए काम की शुरुआत को लेकर उत्साहित रहेंगे। अगस्त के महीने का समय आर्थिक स्थिति के नजरिया से अच्छा रहेगा। सितंबर के महीने में विद्यार्थियों को मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। अक्टूबर के महीने में कोई गलत काम करने से बचें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। पिता के साथ भी कुछ वैचारिक मतभेद होने की संभावना ही बनती है। नवंबर के महीने का समय परिवर्तनशील रहेगा। कोई भी अहम निर्णय सोच-समझ कर लें। दिसंबर के महीने में जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। हालांकि कामकाज पर कम ध्यान दे पाएंगे। वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय कोई बड़ा निवेश करने के लिए अनुकूल नहीं है। विदेशी काम की तरफ मन आकर्षित रहेगा। फरवरी के महीने में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें।

PunjabKesari   Todays Birthday Prediction

उपाय: इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। केसर का तिलक लगाएं। परनिंदा से परहेज़ करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।।गाय को हरा चारा खिलाएं। गुड़ और शहद का सेवन करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari   Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News